हत्या का कारण स्पष्ट नहीं, घर पर मिले दो आरोपी, एक किच्छा में था
प्रारंभिक जांच के हत्या का कारण साफ नहीं हो सका है। हालांकि, बताया जा रहा है कि सियाराम और लालाराम के बीच जमीन के एक टुकड़े को लेकर रंजिश थी। मामला अदालत में गया तो सियाराम के पक्ष के फैसला आया। लालाराम ने फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती दी थी।
हत्याकांड के बाद दो आरोपी अपने घर पर ही मिले, जबकि तीसरा आरोपी किच्छा में था। ऐसे में हत्याकांड के खुलासे के लिए सर्विलांस टीम को लगाया गया है। आरोपियों और मृतक व उसके बेटे की लोकेशन व कॉल डिटेल भी जुटाई जा रही है।
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्या का मूल कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सर्विलांस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी लगाया गया है। जल्द खलासा कर दिया जाएगा।
फोन पर जाती रही रिंग, नहीं रिसीव हुई कॉल
उधर मृतक के गले से सोने की चेन जेब से टच वाला मोबाइल फोन भी गायब मिला। हत्यारे सोने की चेन और मोबाइल भी लूटकर ले गए। पुलिस ने मृतक के मोबाइल पर कॉल की घंटी जाती रही लेकिन मोबाइल काल रिसीव नहीं हुई। घटनास्थल का एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा व सीओ हाइवे देवेश सिंह ने निरीक्षण किया। एसओजी और सर्विलांस की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र ने बताया कि मृतक के पुत्र सुरेश कुमार की तहरीर पर धौंराटांडा निवासी लालाराम उसके पुत्र संजीव और महेंद्र श्रीवास्तव के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बताया कि तकनीकी और अन्य माध्यमों से शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। घटना के खुलासे के लिए एस ओजी व सर्विलांस टीम भी साक्ष्य जुटा रही है।