फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पेट्रोल उड़ेलकर एसएसपी दफ्तर में घुसा बुजुर्ग, पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
किला इंस्पेक्टर समेत दो पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, बेटे पर कार्रवाई से विचलित था, उकसाने वालों की तलाश
विज्ञापन

बरेली। किला इलाके के निवासी एक बुजुर्ग ने एसएसपी कार्यालय के बाहर खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर अंदर घुसने की कोशिश की। चौकस पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल पकड़ लिया। बुजुर्ग ने किला थाना प्रभारी व मीडिया से जुड़े एक शख्स पर शोषण का आरोप लगाया। एसएसपी के आदेश पर एएसपी सोनाली मिश्रा ने जांच शुरू कर दी है।
बुधवार दोपहर एक बुजुर्ग व्यक्ति कोई शिकायती पत्र लेकर आया था। उसने साथ लाई बोतल से निकालकर एसएसपी दफ्तर के बाहर ही अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया। फिर वह परिसर में घुसा। उसे ऐसा करते वक्त कुछ फरियादियों व पुलिसकर्मियों ने देख लिया।
विज्ञापन

मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बुजुर्ग को तुरंत पकड़ लिया। वह रोने और गिड़गिड़ाने लगा। पुलिस ने उसे कोतवाली पहुंचाया। वहां कोतवाल सुरेश चंद्र गौतम ने उससे पूछताछ शुरू की।
एसएसपी को पता लगा तो उन्होंने सीओ टू का काम देख रहीं एएसपी सोनाली मिश्रा को मामले में जांच का निर्देश दिया। सीओ बुजुर्ग को अपने साथ ले गईं। ब्यूरो

हथियार रखने में जेल गया बेटा, नोटिस आया तो घबराया
एएसपी ने पूछताछ की तो पता लगा कि बुजुर्ग गुलाब नगर निवासी श्रवण हैं। उनका बेटा विक्की हथियार रखने में जेल जा चुका है। मंगलवार को विक्की के खिलाफ 110 जी की कार्रवाई का नोटिस आया तो श्रवण घबरा गए। बताया कि उनके विरोधी साजिश करके बेटे को फंसा रहे हैं। श्रवण ने किला थाना प्रभारी व मीडिया से जुड़े एक शख्स का नाम लिया। आरोप लगाया कि वह लोग मिलकर उनके बेटे को फंसा रहे हैं।
विज्ञापन

-
साजिश के सूत्रधार की तलाश
एएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसी कोई बात स्पष्ट नहीं हो सकी है कि किला थाना प्रभारी व संबंधित मीडियाकर्मी ने बुजुर्ग या उनके बेटे के साथ कोई साजिश की हो। हालांकि बुजुर्ग को एसएसपी दफ्तर भेजकर इस तरह का घटनाक्रम रचने के पीछे कुछ लोग जरूर हो सकते हैं। फिलहाल सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। जो सच्चाई मिलेगी, उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें