फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ठेले पर निजी अस्पताल पहुंचे बुजुर्ग की मौत, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल में इलाज के बाद दो दिन पहले डिस्चार्ज हुए बुजुर्ग की हालत बिगड़ने पर परिजन ठेले पर लादकर निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान मौत के बाद परिजन ने एंबुलेंस सेवा का लाभ न मिलने का आरोप लगाया। शिकायत पर एंबुलेंस प्रभारी से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

चौपुला स्थित गिहार बस्ती निवासी 70 वर्षीय शेरू मोची का काम करते थे। परिजन के मुताबिक पेट दर्द की शिकायत पर दो दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार को डॉक्टर ने हालत में सुधार बताकर डिस्चार्ज किया था। अगले दिन उल्टी के साथ खून की बूंदे दिखीं। आरोप है कि एंबुलेंस सेवा के लिए फोन किया पर संपर्क नहीं हो सका। इसलिए ठेले के जरिए चौकी चौराहा स्थित अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपों की जानकारी पर सीएमओ ने जवाब तलब किया।
एंबुलेंस प्रोग्राम मैनेजर शिवम सोनी के मुताबिक परिजन के मोबाइल नंबर की डिटेल देखने पर पता चला कि परिजन ने 108 या 102 एंबुलेंस के लिए फोन ही नहीं किया था। परिजन का रिकॉर्डेड बयान और जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें