बरेली। सड़क हादसे में घायल होने वालों को गोल्डन ऑवर में चिकित्सा मुहैया कराने के लिए अब हाईवे के किनारे स्थित 30 निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की कवायद शुरू हो गई है। घायल को गोल्डन ऑवर यानी एक घंटे में अस्पताल पहुंचना होगा। भर्ती कराने वाले राहगीर गुड सेमेटेरिन माने जाएंगे।
पिछले वर्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में कई घायलों की इलाज के अभाव में मौतों का संज्ञान लेकर पास के निजी अस्पताल में कैशलेस इलाज की घोषणा की थी। दिशानिर्देश के तहत जनवरी में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और निजी अस्पताल संचालकों की बैठक हुई थी।
शासनादेश की जानकारी देने के साथ ही हाईवे पर चल रहे ट्रामा (क्रिटिकल केयर) सेवा मुहैया करा रहे 30 निजी अस्पताल चिह्नित किए गए थे। हालांकि, इनमें से कई अस्पताल संचालक कैशलेस इलाज की प्रक्रिया को लेकर असमंजस में थे। इसलिए प्रशिक्षण कार्यशाला हुई।
अस्पताल प्रशासन, स्वास्थ्यकर्मियों को नोडल अफसर एसीएमओ डॉ. पवन कपाही ने प्रशिक्षण दिया। सभी अस्पताल स्वास्थ्य विभाग, आयुष्मान में पंजीकृत हैं। यहां 24 घंटे एक-एक सर्जन, ऑर्थोपेडिक, एनेस्थेटिक सेवा देते हैं। हाईवे स्थित सीएचसी पर भी प्राथमिक इलाज मुहैया होगा।
बिना अग्रिम भुगतान किए किया जाएगा इलाज
घायलों के इलाज के लिए जिला मोटर वाहन दुर्घटना निधि ट्रस्ट का गठन हुआ है। जिलाधिकारी अध्यक्ष, शिकायत निवारण अधिकारी डॉ. पवन कपाही हैं। चिह्नित अस्पताल में बिना अग्रिम भुगतान इलाज होगा। भुगतान प्रक्रिया, दिशानिर्देश, निगरानी संबंधी दस्तावेज उपलब्ध करा दिए हैं। इलाज में अड़चन पर मोबाइल नंबर 9058015880, 8273056963 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक भुगतान होगा। डॉ. कपाही के मुताबिक अगर किसी घायल को निजी एंबुलेंस चालक सूची से इतर किसी अन्य निजी अस्पताल ले जाएंगे तो कार्रवाई हो सकती है।
कहां किस अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज
पीलीभीत बाइपास पर रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, कोपल, साई सुखदा, श्रीनाथ मेडिसिटी, डीडी पुरम के गंगाशील, नैनीताल रोड पर एसआरएमएस, रामपुर रोड टोल प्लाजा के पास राजश्री मेडिकल कॉलेज, चौपुला चौराहा बिहारीपुर रोड पर दीपमाला, डेलापीर चौराहा पर केशलता, स्टेडियम रोड पर खुशलोक, कुदेशिया फाटक पर महेंद्र गायत्री, बदायूं रोड पर नेकपुर शुगर मिल के पास मेधांस, जंक्शन रोड पर सरन, सिटी स्टेशन रोड पर विनायक, मिनी बाइपास पर सत्या, नवोदय, राधिका सुपरस्पेशियलिटी, श्री नर्सिंग होम, सिंधु पैलेस के पास मैक्सा, सौ फुटा रोड पर देव प्राइमस, बृजलोक कॉलोनी में अजय प्रतिमा, डोहरा रोड पर श्री वेदांता, बीसलपुर रोड पर एसआर क्रिटिकल, आईटीबीपी बारी नगला पर डीआर अस्पताल। मीरगंज की लभारी पुलिस चौकी के पास सत्यराज अस्पताल, नवाबगंज के हरदुआ किफायतुल्ला में आर्या, खाईखेड़ा में कृतिका आयुर्वेदिक, फरीदपुर-बुखारा रोड पर आरके मेडिकल साइंस, आलमपुर जाफराबाद में श्रीहरि रामगंगा, फरीदपुर-भुता रोड पर एसआर