फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली जंक्शन पर ठंड से बुजुर्ग की मौत, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Thu, 06 Dec 2018 03:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बरेली जंक्शन के वेटिंग हॉल में बुधवार सुबह ठंड से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीलिया और फेफड़े खराब होने से मौत का कारण स्पष्ट हुआ है।
विज्ञापन


जीआरपी का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुजुर्ग चादर ओढ़कर बेंच पर बैठा कांप रहा था, थोड़ी देर बाद बेंच पर ही गिर गया। देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

जंक्शन पर मंगलवार रात जीआरपी एसआई मुकेश कुमार, कांस्टेबल अरविंद और धर्मेंद्र कुमार गश्त पर थे। सुबह साढ़े तीन बजे यात्रियों ने सूचना दी कि वेटिंग हाल में बुकिंग विंडों के पास एक यात्री कांप रहा है। 
विज्ञापन


इसके बाद एसआई मौके पर पहुंचे तो देखा तो बुजुर्ग दम तोड़ चुका था। एसआई मनोज कुमार ने बताया कि वह चादर ओढ़कर बैठा हुआ था, शरीर पर भी शर्ट पैंट थी। उन्होंने लोगों से बात की तो बताया गया, कमजोर शरीर होने के कारण वह ठंड बर्दाश्त नहीं कर सका। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पीलिया और फेफड़े खराब होना आया है। मेडिकल सूत्रों की मानें तो पीलिया में भूख न लगना स्वाभाविक है, जिससे कमजोरी आती है। जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार का कहना है कि उसके शरीर पर कपड़े कम थे, आशंका है मौत का कारण ठंड हो सकता है। 

- पीलिया और फेफड़े खराब होने से ठंड नहीं लगती है, कपड़े कम हो, यह बात अलग है। इस बारे में कुछ भी नहीं बता सकता। 
- डॉ. विनीत शुक्ला, सीएमओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें