फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आठ सैंपल लिए, 31.55 लाख का ऑयल सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर में गौसगंज सराय स्थित एक ऑयल फैक्टरी में शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापा मारा। कई घंटे तक चली कार्रवाई में अधिकारियों ने विभिन्न तरह के ऑयल के आठ सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। 22,273 लीटर ऑयल सीज किया है।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने बताया कि टीम ने ऑयल के 1,485 कंटेनरों में मौजूद 22,273 लीटर ऑयल सीज किया है। इसका अनुमानित मूल्य 31.55 लाख है। जिन टैंक से नमूने लिए गए हैं, रिपोर्ट आने तक उनके प्रोसेस, बिक्री एवं पैकिंग पर प्रतिबंध लगाया गया है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आयुक्त रोशन जैकब के निर्देश पर हुई है। सीएफएसओ को संयुक्त खाद्य आयुक्त हरिशंकर सिंह ने कॉल कर ऑयल फैक्टरी पर छापा मारने के आदेश दिए थे। कुछ दिन पहले भी इसी फैक्टरी से ऑयल के तीन सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनकी जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें