फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: माघ पूर्णिमा से पहले बरेली होकर गुजरेंगी आठ महाकुंभ विशेष ट्रेनें, देखें समय सारिणी

Thu, 06 Feb 2025 10:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

माघ पूर्णिमा के स्नान को लेकर प्रयागराज जाने वाली ट्रेनें पहले से फुल चल रही हैं। बरेली होकर गुजरने वाली आठ महाकुंभ विशेष ट्रेनों में भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज महाकुंभ में 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का स्नान होना है। माघ पूर्णिमा के स्नान को लेकर प्रयागराज जाने वाली ट्रेनें पहले से फुल हैं। इस दौरान बरेली होकर आठ महाकुंभ विशेष ट्रेनें गुजरेंगी। हालांकि, इन ट्रेनों में भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। 

विज्ञापन


महाकुंभ विशेष ट्रेनों के बरेली से गुजरने का सिलसिला सात फरवरी से शुरू हो जाएगा। सात को 04408 दिल्ली-फाफामऊ महाकुंभ विशेष ट्रेन तड़के 5:18 बजे, 04662 अमृतसर-फाफामऊ महाकुंभ विशेष ट्रेन सुबह नौ बजे और 04601 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-फाफामऊ महाकुंभ विशेष ट्रेन शाम 7:30 बजे बरेली आएगी। आठ फरवरी को 04526 बठिंडा-फाफामऊ महाकुंभ विशेष ट्रेन दोपहर 2:53 बजे बरेली आएगी। 

नौ फरवरी को 04612 फिरोजपुर-फाफामऊ महाकुंभ विशेष ट्रेन नौ फरवरी को रात 2:20 बजे बरेली आएगी। 04066 दिल्ली-फाफामऊ महाकुंभ विशेष ट्रेन आठ फरवरी को रात 11:25 बजे दिल्ली से चलने के बाद नौ फरवरी को तड़के 5:18 बजे बरेली आएगी। 04316 देहरादून-फाफामऊ महाकुंभ विशेष ट्रेन नौ फरवरी को देहरादून से सुबह 8:10 बजे चलने के बाद दोपहर 2:25 बजे बरेली आएगी। इसके अलावा 04528 अंब अंडौरा-फाफामऊ विशेष ट्रेन 10 फरवरी को सुबह 8:28 बजे बरेली आएगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

समयबद्ध संचालन की रहेगी चुनौती 
विशेष ट्रेनों का समयबद्ध संचालन रेलवे के लिए चुनौती होगा। इससे पहले अमृत स्नान पर्वों के दौरान बरेली होकर गुजरने वाली महाकुंभ विशेष ट्रेनें यात्रियों को 18-20 घंटे तक इंतजार करा चुकी हैं। चूंकि नियमित ट्रेनों में नो रूम है, ऐसे में महाकुंभ विशेष ट्रेनों में माघ पूर्णिमा से पहले सीटों के लिए मारामारी की स्थिति है।
विज्ञापन

महाकुंभ के लिए गईं 50 बसें लौटीं, 100 की वापसी आज
महाकुंभ मेले के लिए प्रयागराज गईं बरेली परिक्षेत्र की 580 में से 50 और बसों की वापसी हो गई हैं। बृहस्पतिवार शाम तक 100 और बसें बरेली आ जाएंगी। इससे पहले 50 बसों की वापसी हो चुकी है। बसों के प्रयागराज भेजे जाने से यात्री परेशान रहे थे। सहालग के बीच लोकल रूटों पर काफी समस्या हो रही थी। बरेली-दिल्ली, बरेली-लखनऊ के बीच बसों की कमी होने के कारण ट्रेनों पर भी दबाव बढ़ा हुआ था। सेवा प्रबंधक धनजी राम ने बताया कि आठ फरवरी तक सभी बसों की वापसी हो जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें