फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदनी की चतुराई भांप न सका पति: शादी के आठ दिन बाद मिटाया सुहाग, 20 दिन बाद मिला कंकाल, प्रेमी ने भी किया पाप

Sun, 25 Dec 2022 05:47 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बरेली/फतेहगंज पश्चिमी

सार

जब सोनू सागर का शव पोस्टमार्टम हाउस पर लाया गया तो यहां परिजनों ने फिर हंगामा कर दिया। पिता मूलचंद का आरोप था कि सोनू के सास व ससुर भी बराबर के दोषी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के जोगी नवादा से 25 नवंबर को अपहृत सोनू सागर का शव शनिवार को फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में बहगुल नदी से बरामद हो गया। पत्नी समेत कुछ आरोपी हिरासत में हैं। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शादी के आठ दिन बाद ही पत्नी ने प्रेमी की मदद से सोनू की हत्या कर दी थी। शनिवार को बारादरी पुलिस ने पनवड़िया के पास नदी से सोनू का शव का व खोज निकाला। जोगी नवादा निवासी चांदन मूलचंद्र के मुताबिक, उनके बेटे सोनू सागर की शादी चार नवंबर को जोगी नवंबर नवादा की सम्राट कॉलोनी निवासी चांदनी के साथ हुई थी। 

शादी के बाद से ही चांदनी का व्यवहार सोनू के प्रति ठीक नहीं था। चांदनी का शादी से पहले से ही रिश्तेदार अरविंद से प्रेम प्रसंद चल रहा था। 25 नवंबर सुबह साढ़े नौ बजे कॉल करके सोनू को घर से बुलाया गया और फिर उसका अपहरण कर लिया गया। उसी रात सोनू की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया।

फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी अश्विनी जेल भेजे कुमार और बारादरी इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह के मुताबिक, शव करीब 20 दिन पुराना होने के कारण पूरी तरह गल गया है। साक्ष्य के तौर पर सिर्फ कंकाल बचा है। कपड़ों से शव सोनू के होने की शिनाख्त हुई है। एसपी सिटी ने भी जांच की। फील्ड यूनिट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

सोनू के परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस पहुंची
देर शाम जब सोनू सागर का शव पोस्टमार्टम हाउस पर लाया गया तो यहां परिजनों ने फिर हंगामा कर दिया। पिता मूलचंद का आरोप था कि सोनू के सास व ससुर भी बराबर के दोषी हैं। उन्हें भी बाकी आरोपियों की तरह ही सजा दिलाई जाए। हंगामे की सूचना पर कोतवाली, बारादरी व फतेहगंज पश्चिमी थाने की पुलिस पहुंच गई। मुश्किल से परिजनों को मनाया गया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें