फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: लंबी दूरी की आठ ट्रेनें आज से बहाल, त्योहार पर घर जाने में नहीं होगी समस्या

Tue, 17 Oct 2023 04:38 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

निरस्त की गईं लंबी दूरी की आठ ट्रेनों का संचालन मंगलवार से बहाल हो जाएगा। लंबी दूरी की यह सभी ट्रेनें बरेली होकर गुजरती हैं। इससे बरेली और आसपास के जिलों के लोगों को सहूलियत होगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र से लेकर दिवाली और छठ पूजा तक लोगों को घर जाने और वापसी में समस्या नहीं होगी। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बुढ़वल रेलवे स्टेशन के पास दोहरीकरण और प्री-नॉन इंटरलॉक और नॉन इंटरलॉकिंग के चलते निरस्त की गईं लंबी दूरी की आठ ट्रेनों का संचालन मंगलवार से बहाल हो जाएगा। लंबी दूरी की यह सभी ट्रेनें बरेली होकर गुजरती हैं। इससे बरेली और आसपास जिलों के लोगों को सहूलियत होगी। 

विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अप-डाउन आठ त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी कर रहा है। इनमें 19 से 26 अक्तूबर के बीच चार त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। पहले से ट्रेनों के निरस्त होने के कारण यात्री त्योहार के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेनों में बुकिंग करा रहे थे। मंगलवार से अप-डाउन लंबी दूरी की आठ ट्रेनों का संचालन शुरू होने के साथ यात्रियों के लिए कई अन्य विकल्प भी मिल जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Weather: पीलीभीत में बारिश के साथ भयंकर ओलावृष्टि, कार का शीशा टूटा, फसलों को नुकसान

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मंगलवार से बहाल की जाने वाली 15531/15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस , 22424/22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस, 14010/14009 बापूधाम मोतहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस, 05734/05733 अमृतसर-कटिहार स्पेशल एक्सप्रेस जालंधर, अमृतसर, चंडीगढ़, दिल्ली होते हुए यूपी के पूर्वांचल और बिहार के जिलों तक जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें