जिलेभर में रही कड़ी सुरक्षा
बरेली में ईद-उल-अजहा त्योहार को लेकर जिलेभर में कड़ी सुरक्षा रही। संवेदनशील स्थानों पर पीएसी व आरएएफ की तैनाती की गई। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पांच एसपी, दस सीओ, 75 इंस्पेक्टर, 435 दरोगा, 600 दीवान, 1100 कांस्टेबल, 250 महिला आरक्षी की तैनाती की गई। 56 क्विक रेन्पॉन्स टीमें, दो कंपनी पीएसी व एक कंपनी आरएएफ लगाई गई।
डीआईजी अजय कुमार साहनी ने टीम के साथ किला क्रॉसिंग, बडा बाजार, कुतुबखाना, बांस मंडी, साहू गोपीनाथ, सैलानी, मीरा की पैठ, शाहदाना, पुराना शहर, एजाज नगर गौटिया आदि क्षेत्रों में पैदल गश्त कर लोगों से बात की। वहीं शुक्रवार को डीएम ने बाकरगंज स्थित ईदगाह और जामा मस्जिद क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कुर्बानी के वीडियो न बनाएं और न ही उन्हें सोशल मीडिया पर डालें।