फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 170 ईदगाह और 1,359 मस्जिदों में अदा की जाएगी ईद की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ईद उल फितर की नमाज जिले के 170 ईदगाह और 1,359 मस्जिदों में अदा की जाएगी। सौहार्द और शांतिपूर्ण नमाज के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर के थाना कोतवाली में 69, बारादरी में 58 और प्रेमनगर में 39 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। यहां कोई ईदगाह नहीं है।
विज्ञापन

जिले में सबसे ज्यादा आंवला में 123 व इज्जतनगर में 115 मस्जिदों में नमाज होगी। यहां छह और सात ईदगाह भी हैं। किला क्षेत्र में एक ईदगाह और 86 मस्जिदों में नमाज होगी। कैंट थाना क्षेत्र में चार ईदगाह व 35 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। सीबीगंल में 10 ईदगाह, 65 मस्जिद और सुभाषनगर में एक दरगाह 13 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। बहेड़ी में 14 ईदगाह 42 मस्जिदों में नमाज होगी। देवरनियां, शीशगढ़, शेरगढ़, भोजीपुरा में क्रमशा 10, 13, 11, 16 ईदगाह और 23, 12, 22, 24 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। बिथरी चैनपुर के पांच ईरगाह व 39 मस्जिदों में नमाज होगी।
फतेहगंज पश्चिमी, नवाबगंज, हाफिजगंज, क्योलड़िया, अलीगंज, भमोरा, बिशारतगंज, मीरगंज, सिरौली, शाही, फरीदपुर, भुजा और फतेहगंज पश्चिमी के ईदगाह और मस्जिदों में भी नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। संवाद
विज्ञापन


-
धार्मिक स्थलाें की निगरानी बढ़ाई, ड्रोन कैमरों से निगरानी
- एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार से ही जिले भर में धार्मिक स्थलों की निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा ईद के दिन सभी थाना क्षेत्रों में संवेदनशील इलाकों की निगरानी सीसी कैमरों से की जाएगी। शहर में थानों के अलावा पुलिस लाइन से तीन अतिरिक्त ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन



यह होंगे सुरक्षा बंदोबस्त-
- दो कंपनी और एक प्लाटून पीएसी
- 25 क्यूआरटी रहेंगी सक्रिय

- प्रत्येक थाने पर एक ड्रोन कैमरा
- 95 पीआरवी वाहनों का डिप्लॉयमेंट
- 70 निरीक्षक
- 380 उपनिरीक्षक
- 1700 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल
- 200 महिला आरक्षी व 800 ग्राम प्रहरी
- प्रत्येक थाने पर सादे कपड़ों में एक टीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें