फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो महीने तक खराब नहीं होंगे अंडे, सीएआरआई के वैज्ञानिकों ने शुरू किया शोध

Sun, 03 Dec 2023 03:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

वैज्ञानिक डॉ. जयदीप रोकड़े के मुताबिक स्प्रे या लेप के प्रयोग से अंडे को 30 दिन तक सुरक्षित रखने के लिए शोध हो रहा है। इसे 60 दिन पहुंचाने का प्रयास है। शोध पूरा होने में छह से आठ माह लगेंगे। 
विज्ञापन
eggs
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अव्यवस्थित परिवहन, बैक्टीरिया से सने हाथों से छूने, तापमान के उतार-चढ़ाव समेत अन्य कारणों से मुर्गी के अंडे खराब हो जाते हैं। जल्द ही इस चिंता से निजात मिलने की उम्मीद है। सीएआरआई ने इस दिशा में शोध शुरू किया है। इसके सकारात्मक परिणाम मिले हैं।

विज्ञापन


बरेली में केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) इज्जतनगर के निदेशक डॉ. एके तिवारी के मुताबिक अंडे रखने की जगह और छूने के दौरान स्वच्छता का ध्यान नहीं रखा जाता। इससे अंडे बैक्टीरिया के संपर्क में आ जाते हैं। सर्दियों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री और गर्मियों में 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाता है। बरसात में नमी का स्तर सौ फीसदी तो गर्मियों में 40 फीसदी से भी कम होता है।

ऐसी परिस्थितियों में अंडों को सुरक्षित रखने के लिए स्प्रे तैयार किया जा रहा है। इससे अंडों की प्रकृति प्रभावित नहीं होगी, साथ ही उसके भीतर क्रियाओं की गति भी धीमी रहेगी। शुरुआती चरण में अंडों को 30 दिन तक सुरक्षित रखने में सफलता मिल गई है। समयावधि और बढ़ाने के लिए प्रयास चल रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

अंडे पर बनेगी सुरक्षा परत, कीटाणु होंगे निष्प्रभावी
डॉ. तिवारी के मुताबिक संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. जयदीप रोकड़े के नेतृत्व में वैज्ञानिक डॉ. अखिलेश और डॉ. नागेश ने शोध शुरू किया है। अभी जो हर्बल फार्मूला बना है, उसमें एंटीबायोटिक क्षमता वाली और तापमान को नियंत्रित रखने में सहायक जड़ी-बूटियों का मिश्रण अंडे पर सुरक्षा परत बना देता है। इससे कीटाणु (बैक्टीरिया, फंगस) बेअसर हो जाते हैं। तापमान भी 20 डिग्री के आसपास बना रहता है।

बनाए अंडे के कई समूह, अलग-अलग रहे नतीजे
वैज्ञानिकों ने प्रयोग के लिए 50-50 अंडे के कई समूह बनाए। इनमें से एक पर तैयार स्प्रे प्रयोग किया। शेष को अलग-अलग तापमान व बैक्टीरिया के संक्रमण वाले स्थान पर रखा गया। पता चला कि जिन पर स्प्रे किया गया था, उनमें से ज्यादातर अंडे 28-30 दिन तक सुरक्षित रहे। बाकी अंडे 8-12 दिन में खराब हो गए।
विज्ञापन

स्थिरता पर शोध जारी
वैज्ञानिक डॉ. जयदीप रोकड़े के मुताबिक स्प्रे या लेप के प्रयोग से अंडे को 30 दिन तक सुरक्षित रखने के लिए शोध हो रहा है। इसे 60 दिन पहुंचाने का प्रयास है। शोध पूरा होने में छह से आठ माह लगेंगे। पेटेंट व स्वीकृत के बाद कीमत तय होगी। व्यवसायीकरण की प्रक्रिया में भी चार माह लगेंगे। इस तरह बाजार में उत्पाद उपलब्ध होने में सालभर लग सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें