फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस का हर दांव नाकाम, आजाद घूम रहा सिरफिरा कातिल

Sun, 03 Dec 2023 02:01 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बाइक सवार पुलिसकर्मियों की टीमें पगडंडियों की खाक छान रही हैं। सादा कपड़ों में भी पुलिसकर्मी क्षेत्र में घूमकर सूचनाएं जुटा रहे हैं, लेकिन अब तक कातिल का सुराग नहीं लगा है। 
विज्ञापन
खेतों में खाक छान रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शाही व शीशगढ़ क्षेत्र में नौ महिलाओं की सिलसिलेवार हत्या के बाद दहशत का माहौल है। पुलिस का हर दांव नाकाम साबित हो रहा है। लाख कोशिशों के बावजूद पुलिस कातिल तक नहीं पहुंच सकी है। बैरियर लगाकर चेकिंग करने के साथ ही क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन


एसपी देहात मुकेश मिश्रा लगातार शाही इलाके में घूमकर कातिल का सुराग जुटा रहे हैं। इलाके में बाइक सवार पुलिसकर्मियों की टीमें पगडंडियों की खाक छान रही हैं। सादा कपड़ों में भी पुलिसकर्मी क्षेत्र में घूमकर सूचनाएं जुटा रहे हैं। दिनभर में मिली जानकारी का रात में सत्यापन किया जाता है। सुबह पुलिस फिर वहीं खड़ी दिखाई देती है जहां एक दिन पहले थी।

450 ग्राम पंचायतों को मिले बजट से उम्मीद
अभी तक प्रधानों से अधिकारी बैठकों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कह रहे थे तो वे बजट न होने का रोना रो रहे थे। एसएसपी ने इस बारे में डीएम से बात कर सहयोग मांगा। डीएम के प्रयास से 450 ग्राम पंचायतों को बजट आवंटित हो गया है। इससे ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का रास्ता साफ हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

36 महिला कांस्टेबल के साथ लगाई चौपाल
शनिवार को बरेली से आईं इंस्पेक्टर छवि सिंह ने 36 महिला सिपाहियों के साथ 16 टीमें बनाकर गांव-गांव चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया।

सीओ ने ग्राम प्रधानों से किया संवाद
सीओ मीरगंज ने शनिवार शाम को शाही थाने में प्रधानों व क्षेत्रीय लोगों के साथ बैठक कर सहयोग की अपील की। उन्होंने लोगों को संदिग्धों पर नजर रखने के लिए कहा। महिलाओं को अकेले जंगल या खेतों की ओर जाने से मना किया। ग्राम प्रधानों से गांवों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का अनुरोध किया।

धर्मेंद्र हत्याकांड का आज हो सकता है खुलासा
शेरगढ़ में 22 नवंबर को हुई किसान धर्मेंद्र कुमार की हत्या का सुराग मिल गया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को भी पकड़ा है। एसपी देहात ने शनिवार को शेरगढ़ थाने जाकर खुलासे से संबंधित तथ्यों की पड़ताल की। बताया जा रहा है कि पुलिस शनिवार को इसका खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें