फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सेहत सुधारेगा अंडे का शेक, मुर्गी पालकों की बढ़ेगी आय; सीएआरआई के वैज्ञानिकों ने किया तैयार

Sun, 02 Nov 2025 12:41 PM IST
मुकेश कुमार अजीत प्रताप सिंह, अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली स्थित केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने दो वर्ष शोध के बाद वैज्ञानिकों ने एग शेक तैयार किया है। दावा किया गया है कि यह शेक केमिकल युक्त पेय पदार्थों का बेहतर विकल्प एवं पौष्टिकता से भरपूर है। 
विज्ञापन
सीएआरआई में विकसित एग ड्रिंक्स - फोटो : संस्थान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजार में बिक रहे रसायनयुक्त शीतल पेय पदार्थों के सेवन से बिगड़ रही लोगों की सेहत सीएआरआई (केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान) बरेली का एग शेक सुधारेगा। दो वर्ष शोध के बाद वैज्ञानिकों ने इसे तैयार किया है। दावा है कि पौष्टिकता और स्वाद से भरपूर एग शेक मुर्गी पालकों की आय भी बढ़ाएगा।

विज्ञापन


केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. जयदीप रोकड़े के मुताबिक जिम जाने वाले, दौड़ लगाने समेत अन्य शारीरिक श्रम करने वाले लोग अंडा उबालकर या आमलेट बनाकर खाते हैं। बाजार में बिक रहे रसायनयुक्त शीतल पेय के सेवन से लोगों की सेहत प्रभावित होती है। साथ ही, अंडों के चटकने या टूटने से पालकों को नुकसान होता है। इससे निजात के लिए संस्थान में दो वर्ष पूर्व एग शेक बनाने पर शोध शुरू हुआ था।

शोध में दो तरह के एग शेक बनाए गए। पहला होल (संपूर्ण अंडा) और दूसरा एल्बुमिन (अंडे का सफेद हिस्सा) एग डि्रंक तैयार किया गया। शेक के रंग, स्वाद, महक समेत पैकेजिंग में लंबे समय तक सुरक्षित होने के ट्रायल किए गए। इसमें सफलता हासिल की।
विज्ञापन


प्रोटीन, कैल्शियम एनर्जी से है भरपूर
डॉ. रोकड़े के मुताबिक, होल एग शेक में 116.4 कैलोरी एनर्जी, 10.3 ग्राम प्रोटीन, 4.4 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 6.38 ग्राम फैट, 84.5 मिलीग्राम कैल्शियम, 150 मिलीग्राम फॉस्फोरस है। वहीं, एल्बुमिन शेक में 64.5 कैलोरी एनर्जी, 8.4 ग्राम प्रोटीन, 6.09 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 0.73 ग्राम फैट, 60  मिलीग्राम कैल्शियम, 54 मिलीग्राम फॉस्फोरस है। जबकि, बाजार में बिकने वाले शीतल पेय में फैट, कैलोरी व अन्य रसायनिक तत्व होते हैं।

विज्ञापन

सीएआरआई का 47वां स्थापना दिवस आज
केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) का 47वां स्थापना दिवस रविवार को मनाया जा रहा है। बतौर मुख्य अतिथि आईसीएआर के उप महानिदेशक डॉ. राजवीर सिंह किसानों को संबोधित करेंगे। साथ ही, संस्थान से विकसित टेक्नोलॉजी, उत्पाद को रिलीज करेंगे।

कार्यवाहक निदेशक डॉ. जगबीर सिंह त्यागी के मुताबिक, स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित विराट कुक्कुट मेला और कृषक संगोष्ठी का उद्घाटन सुबह 11 बजे होगा। आईसीएआर के पशु उत्पादन एवं प्रजनन विभाग के सहायक महानिदेशक डॉ. जीके गौड़, पीआईएम डॉ. अनिल कुमार दीक्षित विशिष्ट अतिथि रहेंगे। मेले में मुर्गी, बटेर, गिनी फाउल की विकसित प्रजातियों समेत अंडे, मीट से तैयार उत्पाद, खाद्य पदार्थ भी प्रदर्शित होंगे। नई टेक्नोलॉजी में कैरी हाई प्रोटीन एग शेक रिलीज होगी। 

एग शील्ड, बूस्ट, टॉक्सोमिन, दाना आदि का प्रदर्शन होगा। संगोष्ठी में मुर्गी पालकों को आने वाली समस्याओं, उससे निजात, प्रोडक्ट तैयार करने, कुक्कुट रोग और उससे निदान की जानकारी दी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें