फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: प्रधानों के खिलाफ मिली शिकायतों पर होगी प्रभावी कार्रवाई, डीएम रविंद्र कुमार ने दिए सख्त निर्देश

Fri, 06 Oct 2023 06:26 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

डीएम रविंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को ब्लॉकवार समिति गठित की है। समिति के अधिकारियों को 72 घंटे से पहले प्रधान को नोटिस तामील कराकर 15 दिन में स्थलीय जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
बरेली के डीएम रविंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में ग्राम प्रधानों के खिलाफ प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए डीएम रविंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को ब्लॉकवार समिति गठित की है। समिति के अधिकारियों को 72 घंटे से पहले प्रधान को नोटिस तामील कराकर 15 दिन में स्थलीय जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

विज्ञापन


जांच समिति को शिकायतों का बिंदुवार स्थलीय सत्यापन करना होगा। रिमाइंडर का इंतजार किए बगैर अनिवार्य रूप से जिला पंचायत राज अधिकारी को रिपोर्ट देनी होगी। आरोपी को नोटिस तामील कराने के साथ ही उन्हें समय और स्थान भी बताना होगा, ताकि वे अभिलेख के साथ मौजूद रहें। नोटिस के बावजूद अगर निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर नहीं पहुंचेंगे तो माना जाएगा कि आरोपी को कुछ नहीं कहना है।

ऐसे में मौके पर मौजूद तथ्यों/साक्ष्यों के आधार पर जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी। नोटिस की प्रति संबंधित खंड विकास अधिकारी/सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के जरिये तामील करानी होगी। वहीं, डीपीआरओ को समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 ब्लॉकों में गठित समिति के नामित अधिकारी

- क्यारा में जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण अधिकारी और सहायक अभियंता निर्माण खंड भवन।
- भोजीपुरा में जिला गन्ना अधिकारी और सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी।
- बिथरी चैनपुर में जिला प्रोबेशन अधिकारी और डीआरडीए के सहायक अभियंता।
- रामनगर में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी और सहायक अभियंता लघु सिंचाई।
- आलमपुर जाफराबाद में जिला उद्यान अधिकारी और सहायक अभियंता निर्माण खंड प्रथम।
- मझगवां में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत और सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई।
- नवाबगंज में जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी और सहायक अभियंता प्रांतीय खंड।
- भदपुरा में भूमि संरक्षण अधिकारी और उप्र राजकीय निर्माण निगम के सहायक अभियंता।
- फरीदपुर में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी और आरईडी के सहायक अभियंता।
- भुता में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी और आरईडी के सहायक अभियंता।
- मीरगंज में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता और मंडी परिषद के सहायक अभियंता।
- फतेहगंज पश्चिमी में जिला कृषि अधिकारी और पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता।
- बहेड़ी में सहायक निदेशक मत्स्य और रुहेलखंड कैनाल के सहायक अभियंता।
- दमखोदा में सहायक सेवायोजन अधिकारी और अभियंता जिला पंचायत।
- शेरगढ़ में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी और प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें