बरेली। शिक्षा समाज के उत्थान और विकास का मूल आधार है। एक शिक्षित समाज ही अपने विकास के लिए सही दिशा चुन सकता है। कामयाबी का रास्ता तालीम से होकर गुजरता है। यह बातें इंटेलेक्चुअल सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (आईएसडब्ल्यूए) की ओर से आयोजित शैक्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मियां सैयद वाइज ने कहीं।
आईएमए सभागार मेंं रविवार को हुए कार्यक्रम में पूर्व न्यायाधीश ने प्रदेशभर से आए शिक्षाविद, समाजसेवी, न्यायिक अधिकारियों को संबोधित किया। युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे शिक्षा को समाज सेवा का साधन बनाएं। खुसरो फाउंडेशन दिल्ली के संयोजक डॉ. हफीजुर्रहमान ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल कॅरिअर बनाना नहीं है, बल्कि व्यक्तित्व का निर्माण करना भी है।
कार्यक्रम में नीट में सफलता हासिल करने वाले मेधावियों व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को अतिथियों ने सम्मानित किया। साथ ही स्मृति चिह्न व प्रमाणपत्र दिए। डॉ. अनीस बेग ने कहा कि संस्था प्रत्येक जिले में विद्यालय खोलेगी। संयोजन डॉ. फिरासत अंसारी ने किया। इस दौरान डॉ. मोहम्मद फाजिल, डॉ. शकील अहमद, डॉ. अयूब अंसारी, डॉ. यामीन अंसारी, डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अंसारी उपस्थित रहे। संवाद