संजयनगर मुख्य सड़क पर ही पंचशील पब्लिक स्कूल चल रहा है। इस स्कूल ने प्राइमरी तक मान्यता ले रखी है लेकिन बच्चे जूनियर कक्षाआें के भी पढ़ते हैं। स्कूल में मानक पूरे नहीं थे। खामियाें पर इस स्कूल को नोटिस भेजा गया है।
स्कूल नंबर दो
गोपाल नगर में काफी अंदर गली में बीएस कान्वेंट नाम से एक स्कूल घर के अंदर चल रहा है। लोगाें से पूछने पर किसी ने स्कूल का पता सही नहीं बताया। स्कूल में इतनी जगह नहीं है कि 20 बच्चे भी सही ढंग से आंगन में खड़े हो जाएं। शाम को स्कूल में कपड़े सूख रहे थे। इन्होंने मान्यता नहीं ली थी।
स्कूल नंबर तीन
इज्जतनगर स्थित द गुरु स्कूल हाईटेक स्कूल माना जाता है। लेकिन शिक्षा विभाग के अनुसार इस स्कूल के पास मान्यता ही नहीं है। नगर शिक्षा अधिकारी ने संचालन बंद करने के लिए नोटिस दिया है।
बरेली। शहर के गली कूचों में चल रहे करीब 10 पब्लिक स्कूलाें पर बुधवार को नगर शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह पवार ने छापेमारी की। इस दौरान तीन स्कूलों को नोटिस जारी किया गया। संजय नगर के ही एक स्कूल श्री नारायण विद्या मंदिर ने पिछले साल मान्यता के लिए आवेदन किया था जो नहीं मिली। स्कूल फिर भी चल रहा है। शिक्षा विभाग के मुताबिक नए नियम में बिना मान्यता मिले अब स्कूल नहीं चला सकते, पहले ऐसा नहीं था।
सीज हाेंगे स्कूल
नगर शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह पवार कहते हैं कि इन स्कूलाें पर कार्रवाई के तहत एक लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है। अगर तय समय तक नहीं देते तो दस हजार रुपये प्रति दिन के हिसाब से जुर्माना बढ़ता जाता है। इसके बाद भी नहीं माने तो कानूनी कार्रवाई होगी। शहर में अभी 500 प्राइमरी और 300 जूनियर हाईस्कूल बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त हैं। बाकी ऐसे ही चल रहे हैं।