फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए पास, एमकॉम का फार्म भरा, निरस्त

Fri, 20 Mar 2015 01:33 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने गलत विषय भरने वाले ढाई सौ फार्म निरस्त कर दिए हैं। इनमें तमाम बीए पास परीक्षार्थियों ने एमकॉम का ऑनलाइन फार्म भर दिया था। बता दें कि विश्वविद्यालय नियमावली के मुताबिक, स्नातक वाले विषयों में ही स्नातकोत्तर किया जा सकता है।
विज्ञापन


विवि ने बढ़ाई फार्म भरने की तिथि
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीकॉम ऑनर्स, बीकॉम कंप्यूटर, एमएमएलटह, बीओपीटी, बीपीटी, बीआरआईटी, बीएससी बायोटेक, बीएससी माइक्रोबायोलॉजी, बीएससी नर्सिंग, बीएससी सीएस, बीएससी पोस्ट बेसिक नर्सिंग, बीएससी गृहविज्ञान की मुख्य परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन संस्थागत परीक्षा फार्म भरने का एक और मौका दे दिया है। पहले इसकी अंतिम तिथि 20 फरवरी थी, लेकिन अब परीक्षार्थी दो हजार रुपये के विलंब शुल्क के साथ 23 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भरे गए फार्म की हार्डकापी कॉलेज में 25 मार्च तक जमा करनी होगी और कॉलेज को विश्वविद्यालय में 28 मार्च तक परीक्षा फार्म जमा करने होंगे। इसी तरह विश्वविद्यालय ने डिप्लोमा कोर्सों और परीक्षा सुधार तथा छूटी हुईं प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 मार्च कर दी है। इस तिथि तक बीडीएस, एमबीबीएस, एमएस और एमडी की मुख्य परीक्षा के लिए भी ऑन लाइन परीक्षा फार्म भरे जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें