फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी वोटर कार्ड आधार कार्ड से लिंक होंगे

Tue, 17 Mar 2015 01:48 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वोटर सूची के शोधन और प्रमाणीकरण कार्यक्रम के तहत 31 जुलाई तक हर वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर दिया जाएगा। आयोग से इस संबंध में समयसारिणी जारी कर दी गई है। 31 मार्च तक 10 फीसदी, 30 अप्रैल तक 35 फीसदी, 31 मई तक 65 फीसदी, 30 जून 95 फीसदी और 31 जुलाई तक सौ फीसदी वोटर कार्ड आधार नंबर से लिंक होंगे। जिन वोटरों के नाम सूची में दो स्थान पर दर्ज हैं, उनकी सहमति से किसी एक ही स्थान पर वह सूची में रखे जाएंगे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में सोमवार शाम को निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव दयाल न कहा कि इस अभियान में बीएलओ घर - घर जाकर निर्धारित प्रारूप पर सूचना भरवाएंगे। वोटर का नाम, एपिक नंबर (वोटर कार्ड नंबर), आधार कार्ड नंबर, ई-मेल, मोबाइल नंबर, स्थान आदि भरा जाएगा। इसके  लिए 12 अप्रैल को हर बूथ पर विशेष अभियान दिवस मनेगा। बूथ पर ही पहुंचे वोटरों से प्रारूप भरवाया जाएगा। उन्होंने आम वोटरों से अपील की कि अपना पूरा ब्योरा निर्वाचन टीम को यथाशीघ्र मुहैया करा दें। राजनीतिक दलों को बूथ लेवल एजेंट नियुक्त कर इस कार्य में सहयोग के लिए अनुरोध किया गया है। जिले में कुल 2990 मतदेय स्थलों पर 2987992 वोटर हैं। इस क्रम में जिला निर्वाचन कार्यालय का हेल्पलाइन नंबर (0581- 2427083) जारी किया गया है। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मो. नईम खान, सिटी मजिस्ट्रेट उमेश कुमार मंगला, एसडीएम सदर मनीष नाहर, एसडीएम नवाबगंज रजनीश राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें