फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार जीआरएम की बल्ले-बल्ले

Tue, 26 May 2015 01:00 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 सीबीएसई 12 वीं की परीक्षा में शहर के जीआरएम स्कूल के विद्यार्थियों ने टॉपर्स बनकर अपनी मेधा का परचम लहराया है। इससे दूसरे कॉलेज वाले भी हतप्रभ हैं। हालांकि पिछले वर्षों में भी जीआरएम के विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वह टॉपर भी बने हैं लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि जिले के टॉप थ्री एक ही स्कूल के हों। सिर्फ टॉपर ही नहीं, टॉप टेन के मेधावियों की लिस्ट में भी आधे से ज्यादा विद्यार्थी जीआरएम के ही हैं।
विज्ञापन

इस साल 12 वीं की परीक्षा में जीआरएम के 274 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 78 ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक पाए हैं। सिर्फ पीसीएम ग्रुप में ही नहीं, पीसीबी और कॉमर्स ग्रुप के परीक्षा परिणाम में भी जीआरएम ने अपना दबदबा बनाया है। स्कूल के प्रबंधक राजेश अग्रवाल जौली अपने स्कूल की इस सफलता को विद्यार्थियों और शिक्षकों की निरंतर मेहनत से जोड़कर देखते हैं। उन्होंने टॉपर अर्चित कुमार को श्री बनवारी लाल अग्रवाल स्मृति छात्रवृत्ति के अंतर्गत 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान करने की घोषण की है। यह पुरस्कार अर्चित को स्कूल के वार्षिकोत्सव पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें