फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला फ्लाइंग लेफ्टिनेंट ने बुजुर्ग दंपति को कुचला

Tue, 26 May 2015 12:57 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरफोर्स स्टेशन में महिला फ्लाइंग लेफ्टिनेंट की तेज रफ्तार कार ने मार्निंग वाक पर निकले एयरमैन के बुजुर्ग माता-पिता को कुचल दिया।  उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में एयरफोर्स अधिकारी ने कार नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कार इज्जतनगर पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन

एयरफोर्स स्टेशन से सटी असलम मियां कॉलोनी निवासी नत्थूबख्श और उनकी पत्नी तमीजन सोमवार सुबह सात बजे एयरफोर्स स्टेशन में गए थे। करीब सवा आठ बजे वहां से लौट रहे थे। इसी दौरान गेट से करीब पचास मीटर अंदर सामने से तेज गति से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें रौंदते हुए निकल गई। हादसे में स्टेशन में खलबली मच गई। नत्थूबख्श के पुत्र एयरमैन वली हसन ने मौके पर पहुंचकर इज्जतनगर पुलिस को सूचना दी। शव पोस्टमार्टम को भेजे गए। स्टेशन के ग्रुप कैप्टन आरएस समीयाल की तहरीर पर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। हालांकि वली मोहम्मद ने पुलिस को फ्लाइंग लेफ्टिनेंट ज्योति चौधरी के खिलाफ तहरीर दी। उनके चचेरे भाई आफताब आलम ने बताया कि कैंपस में अधिकतम गति सीमा तीस किमी प्रति घंटा है, जबकि ज्योति चौधरी ने खुद काफी तेज कार ड्राइव करते हुए उनके ताऊ-ताई को कुचल दिया। एसओ इज्जतनगर कमल सिंह का कहना था कि वली की तहरीर भी केस में शामिल कर ली जाएगी। कार के नंबर की तस्दीक की जा रही है। महिला अधिकारी ने हादसा किया है तो उनका नाम विवेचना में खोला जाएगा।


फोटो-
संजय नगर चौराहे पर ट्रिपल राइडर्स को ट्रक ने रौंदा
बरेली। गांव से रिश्तेदारी में शहर आ रहे बाइक सवार तीन लोगों को ट्रक ने कुचल दिया। तीनों की हालत अस्पताल में गंभीर बनी हुई है।
  सैदपुर चुन्नीलाल गांव के इदरीश अपनी पत्नी साजरा और मौसेरे भाई मनेहरा निवासी सरवर खां के साथ बाइक से शहर आ रहे थे। दोपहर के वक्त पीलीभीत बाईपास पर संजय नगर मोड़ के पास पीछे से ट्रक ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक करीब दस फीट तक ट्रक के साथ घिसटती चली गई। इससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रक से उतरकर फरार हो गया। पुलिस खाली ट्रक चौकी पर ले आई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



फोटो-
छात्रा को ट्रक ने टक्कर मारी
बरेली। पीलीभीत बाईपास स्थित आरसी इनक्लेव में रहने वाली छात्रा को ईसाइयों की पुलिया पर ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक विजय शर्मा की बेटी दक्षिता शर्मा सोमवार शाम स्कूटी पर कोचिंग से वापस लौट रही थी। तभी ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रक और चालक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। दक्षिता सेंट मारिया स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा है।


साइड स्टोरी (एयरफोर्स एक्सीडेंट)

छह महीने पहले ही हुआ था ट्रांसफर
एयरमैन वली मुहम्मद का परिवार मूल रूप से भोजीपुरा क्षेत्र का रहने वाला है। दस साल पहले इन लोगों ने असलम मियां कॉलोनी में मकान बना लिया। वली की तैनाती अब तक जालंधर में थी। उन्होंने माता-पिता की सेवा के लिए छह महीने पहले बरेली ट्रांसफर कराया था। हादसे के बाद वह फूट-फूटकर रो रहे थे। वली के परिवार में छोटा भाई मेंहदी हसन और बहन सबीना हैं। अब तक किसी की शादी नहीं हुई है। सबीना की शादी दिल्ली से तय कर दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें