फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेट फीस वसूली पर एबीवीपी ने परीक्षा नियंत्रक का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपति आवास के बाहर की नारेबाजी, आश्वासन पर छात्रों का थमा विरोध
विज्ञापन

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्राइवेट फार्म भरने में लेट फीस वसूली को लेकर चल रहे प्रदर्शन में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल न होने पर शुक्रवार को छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने करीब तीन घंटे तक विश्वविद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया और तत्काल अपना फैसला वापस लेने का दबाव परीक्षा नियंत्रक पर बनाया। परीक्षा नियंत्रक की ओर से कमेटी बनाकर संबंधित प्रकरण पर निर्णय लिए जाने का आश्वासन दिए जाने के बाद छात्रों का आक्रोश थमा। वहीं निर्णय न लिए जाने पर फिर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्राइवेट फॉर्म भरने के लिए वसूले जा रहे पांच सौ रुपये के मामले पर तीन घंटे तक जमकर हंगामा किया। परीक्षा नियंत्रक को उनके रूम में बंधक बनाए रखा और तत्काल लेट फीस वसूली का फैसला वापस लेने की मांग की। कहा कि 14 जनवरी तक अपने फार्म ऑनलाइन जमा कराने वाले छात्रों से लेट फीस न ली जाए। वहीं जो कॉलेज गलत तरीके से लेट फीस वसूल रहे हैं उन पर तत्काल मुकदमा दर्ज कराया जाए। परीक्षा नियंत्रक के घेराव के बाद सभी कार्यकर्ता कुलपति आवास पर पहुंचे और नारेबाजी की, इसे लेकर कुलपति से भी छात्रों की तीखी नोकझोंक हुई। काफी देर बातचीत के बाद कुलपति नेे लेट फीस के मामले में शनिवार को कमेटी बनाकर निर्णय लेने का आश्वासन दिया। साथ ही मनमाने तरीके से फॉरवर्डिंग फीस वसूलने वाले कॉलेजों की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही। तब छात्रों का आक्रोश थमा। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री राहुल चौहान, महानगर मंत्री गौरव यादव, कमल गुप्ता, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें