फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से उठाकर ले गए दबंग, जंगल ले जाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। घोड़े के फसल बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए दबंग एक व्यक्ति को जबरन उसे घर से उठा ले गए। फिर जंगल में ले जाकर उसे बुरी तरह पीटा। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के भतीजे की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र के गांव अभयपुर निवासी विनोद कुमार के घर में बृहस्पतिवार देर रात क्षेत्र के ही गांव झील गौंटिया निवासी पवन, शेखर और राजेश जबरन घुस आए थे। बताया कि तीनों उनके चाचा किशन पाल से अपनी नष्ट हुई फसल के रुपये मांगने लगे। पूछने पर बताया कि किशन पाल के घोड़े ने उनके खेत में घुसकर फसल खराब कर दी। इसका विरोध करते हुए किशन पाल ने घोड़े के कहीं भी जाने से इंकार किया तो तीनों उन्हें जबरन उठाकर साथ ले गए। आरोप है कि जंगल में ले जाकर दबंगों ने उन्हें बुरी तरह पीटा। पीछे-पीछे पहुंचे परिजनों ने यूपी 112 पर शिकायत की तो आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। पुलिस ने घायल को क्षेत्र के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि मारपीट में उनकी एक टांग भी टूट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें