फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व छात्र लाएंगे इंडस्ट्री एक्सपर्ट, दिलाएंगे छात्रों को टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
एल्युमिनाई मीट के दौरान पूर्व छात्रों ने बैठक कर पास किया प्रस्ताव
विज्ञापन

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों ने वर्तमान छात्रों को स्थापित करने के लिए एक रोडमैप तैयार करने की बात कही है। इसके लिए वे औद्योगिक विशेषज्ञों को विश्वविद्यालय बुलाकर यहां के छात्रों को उनसे टिप्स दिलाएंगे। इंजीनियरिंग फैकल्टी की एल्युमिनाई मीट के दौरान शनिवार को पूर्व छात्रों ने बैठक कर यह निर्णय लिया।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित हो चुके पूर्व छात्र अब वर्तमान छात्रों को स्थापित करने के लिए एक रोडमैप तैयार करेंगे। औद्योगिक क्षेत्र के विशेषज्ञाें को विश्वविद्यालय में विशेष लेक्चर के लिए बुलाया जाएगा। इससे छात्र-छात्राओं को वर्तमान औद्योगिक परिदृश्य की जानकारी मिलेगी और इसके अनुरूप खुद को तैयार करने में मदद मिलेगी। प्लेसमेंट सेल के डॉ. विनय ऋषिवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व छात्र फैकल्टी के मेधावी छात्रों के लिए इंडस्ट्री में विशेष ट्रेनिंग की व्यवस्था कराएंगे। साथ ही इंडस्ट्री में रिक्त पदों के संबंध में एल्युमिनाई पोर्टल पर जानकारी भी अपलोड करेंगे। इसके अलावा इंडस्ट्री के विशेषज्ञों और उद्यमियों के साथ अप्रैल 2020 मेें एक सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा। इससे विश्वविद्यालय के छात्रों को प्लेसमेंट मेें आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें