बरेली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के सभी स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में जनवरी 2020 सत्र में प्रवेश लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाकर 20 जनवरी 2020 कर दी गई है। पहले इसकी आखिरी तिथि 31 दिसंबर 2019 रखी गई थी।
बरेली कॉलेज में इग्नू अध्ययन केंद्र के सहायक समन्वयक डॉ. रवींद्र बंसल ने बताया कि इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमाें में प्रवेश की तिथि को बढ़ाकर 20 जनवरी कर दिया गया है। इस दौरान इग्नू के 127 विषयों व डिप्लोमा कोर्सों में एडमीशन लिया जा सकेगा। बताया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को भी प्रवेश लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। कुछ विशेष पाठ्यक्रमों में लिए गए एडमीशन शुल्क को बाद में इग्नू इन विद्यार्थियों को लौटा देगा। संवाद