फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग की लड़ाई पर कॉलेज में भिडे़ छात्रों के दो गुट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोचिंग में हुई लड़ाई के बाद बरेली कॉलेज के छात्रों ने बाहरी लड़कों को कैंपस में बुला लिया। दोनों गुटों के लड़के बैरियर के पास इकट्ठे होकर मारपीट करने लगे। इसी बीच प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य पहुंच गए और डंडे फटकारते हुए उन्हें गेट तक दौड़ा लिया।
विज्ञापन

कोचिंग के दौरान बरेली कॉलेज के छात्रों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके चलते बुधवार को दोनों छात्रों ने अपने गुट के बाहरी लड़कों को कॉलेज कैंपस में बुला लिया। पहली पाली की परीक्षा छूटने के बाद मुख्य गेट वाले बैरियर पर दोनों गुट इकट्ठे हुए तो उनमें मारपीट होने लगी। सूचना मिलते ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम वहां पहुंच गई और डंडे फटकारते हुए लड़कों को गेट के बाहर खदेड़ दिया। चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने बताया कि बाहरी लड़कों को बुलाने वाले छात्रों की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें