फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज-  नकल रोकने के लिए हुए सख्त फैसले, आउटसाइडर को रोकें.. तब नकलविहीन परीक्षा की सोचें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज की 25 नवंबर से प्रस्तावित सेमेस्टर परीक्षा के लिए मंगलवार को हुई परीक्षा व्यवस्था समिति की बैठक में अबकी बार आउटसाइडरों के प्रवेश और परीक्षा कार्यक्रम में उनकी ड्यूटी लगाने पर पाबंदी लगाने और सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया। सुरक्षा के लिए पुलिस से सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक राजीव मेहरोत्रा ने बताया कि प्राचार्य ने सेमेस्टर परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने का निर्णय लिया है। पिछले वर्षों में संपन्न हुई सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान होती रहीं हंगामे और नकल की घटनाओं को इस बार रोकने के लिए बड़े पैमाने पर रणनीति बनाई गई है। उन्होंने बताया कि इस बार परीक्षा के दौरान बाकी विद्यार्थियों के लिए कॉलेज में अवकाश रहेगा। कॉलेज का पूरा स्टाफ परीक्षा व्यवस्था संभालेगा। इसके अलावा आउटसाइडरों को न घुसने दिया जाएगा न उनकी परीक्षा में ड्यूटी लगाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि सेमेस्टर परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। सभी सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त करा लिए गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, घड़ी आदि वर्जित रहेंगे। परीक्षार्थियों को कड़ी चेकिंग से गुजरने के बाद ही कक्ष में प्रवेश मिलेगा। प्रत्येक पाली में करीब डेढ़ हजार से दो हजार छात्र परीक्षा देंगे। बैठक में डॉ. मंजू सिंह, डॉ. स्वदेश सिंह, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. केके सक्सेना, डॉ. टीएस चौहान व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


नया फार्मूला: बीबीए फिर बीसीए और फिर बीबीए
चीफ प्रॉक्टर वंदना शर्मा ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए प्रॉक्टोरियल बोर्ड सीटिंग प्लान तैयार करेगा। उन्होंने बताया कि बीबीए छात्राों के बीच बीसीए और बीसीए छात्रों के बीच बीबीए छात्रों को बैठाया जाएगा ताकि नकल की संभावना न रहे। फ्लाइंग स्क्वॉड भी लगातार कॉलेज में निरीक्षण करता रहेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस सहायता के लिए भी पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें