फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल का अधिक इस्तेमाल कर देगा आईक्यू लेवल कम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शनिवार को बरेली कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग में पीजी फोरम के तहत डिबेट और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही पीजी फोरम का भी गठन किया गया। डिबेट प्रतियोगिता कैंपस में मोबाइल के प्रयोग पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता में प्लास्टिक रिसाइकिलिंग पर छात्र-छात्राओं ने पोस्टर तैयार किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने किया। पीजी फ ोरम की निदेशक डॉ. शालिनी सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। डिबेट कंपटीशन में छात्र-छात्राओं ने कैंपस में मोबाइल के इस्तेमाल के पक्ष और विपक्ष में दलीलें दी। अनमता ने कहा कि एक तरफ हम डिजिटल इंडिया की बात कर रहे हैं तो दूसरी ओर योजना को मूर्त रुप देने वाले मोबाइल को प्रतिबंधित करना गलत होगा। शैलजा राना ने कहा हम 21वीं सदी में रह रहे हैं और ऐसे में कैंपस में मोबाइल पर प्रतिबंध लगाना बेतुका फैसला होगा। सोनम ने कहा कि ज्यादा इस्तेमाल आईक्यू लेवल को कम कर देगा। ऐसे में इसका अनुशासन में रहकर प्रयोग जरूरी है। पोस्टर के जरिए छात्रों ने प्लास्टिक से ईंटें और रोड बनाने की तकनीक दिखाई पोस्टर प्रतियोगिता में अमन कुमार ने पहला स्थान पाया। अमन कुमार ने प्लास्टिक से ईंटें और रोड कैसे बनाएं इस तकनीक पर पोस्टर बनाया। दूसरे स्थान पर रहीं पारुल गंगवार ने प्लांट से तैयार बॉयो प्लास्टिक पर पोस्टर बनाया। तीसरे स्थान पर रहे अंशुल माहेश्वरी ने प्लास्टिक को कार्बन नैनोट्यूब और कार्बन स्फीयर में बदलते हुए इंजन पेंट, मेमोरी कार्ड बनाने की तकनीक पर पोस्टर बनाया। बरेली कॉलेज के रसायन शास्त्र विभाग में पीजीफ ोरम का भी गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष पारुल बनीं। उपाध्यक्ष शिखा, मोनी सेक्रेटरी और प्राची तिवारी संयुक्त सचिव बनीं। इस दौरान डॉ. एनबी सिंह, डॉ. पीएन सक्सेना, डॉ. विकास जैन, डॉ. एमबी कलहंस व डॉ. रुचि अग्रवाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें