फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: अब एक नंबर कम होने पर फेल नहीं होंगे बीकॉम ऑनर्स के विद्यार्थी

Wed, 16 Oct 2019 04:30 PM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कनवीनर डॉ. प्रवीन अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बोर्ड ऑफ स्टडीज (बीओएस) की बैठक में यह फैसला लिया गया कि बीकॉम ऑनर्स के छात्रों को अब एक नंबर कम होने पर फेल नहीं किया जाएगा, बल्कि उन्हें बाकी विषयों की तरह तीन नंबर तक ग्रेस मार्क्स मिलेंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा वे बाकी विषयों के साथ इम्प्रूवमेंट परीक्षा भी दे सकेंगे। इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए अभी तक उन्हें एक साल का इंतजार करना पड़ता था। दरअसल अभी तक बीकॉम ऑनर्स के छात्रों को ग्रेस मार्क्स नहीं मिलते थे। अगर तीन विषयों में से किसी एक में एक नंबर कम है तो छात्र को फेल माना जाता था।

बाकी विषयों में तीन नंबर की ग्रेस मिल जाती थी। इसे लेकर छात्र लंबे समय से मांग कर रहे थे, उनको भी ग्रेस मार्क्स मिलने चाहिए। वहीं इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए उनको एक साल तक का इंतजार करना पड़ता था। अब बाकी विषयों के साथ वह इम्प्रूवमेंट परीक्षा भी दे सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

1986 में बीकॉम दो साल से बढ़ाकर तीन साल का कर दिया गया। जिन छात्रों के पास बारहवीं में कामर्स नहीं होता था, उन्हें भी बीकॉम में प्रवेश मिल जाता था, लेकिन पिछले दो-तीन वर्षों से इसपर रोक लगा दी गई। इससे कई कॉलेजों को सीटें भरना मुश्किल हो गया। अब इस रोक को हटा दिया गया है। अब कला और विज्ञान के छात्र भी बीकॉम की पढ़ाई कर सकेंगे।

इस फैसले के बाद डॉ. प्रवीन अग्रवाल ने कहा कि जब बाकी कोर्स में ग्रेस मार्क्स मिल सकते हैं तो बीकॉम आनर्स में क्यों नहीं। बीओएस में इस पर संस्तुति हो गई है। बाकी विषयों के साथ बीकॉम आनर्स की भी इम्प्रूवमेंट परीक्षा होगी। इसके अलावा कला और विज्ञान वर्ग के छात्र भी बीकॉम में प्रवेश ले सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें