फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति जी! गर्ल्स हॉस्टल में कुत्ते-बंदरों से बहुत डर लगता है

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में बंदरों और कुत्तों का जबर्दस्त आतंक है। इनके हमलों में कई लड़कियों के घायल होने के बाद परेशान छात्राएं शिकायत लेकर कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल के पास पहुंचीं और बंदर-कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। छात्राओं का कहना है कि बंदरों और कुत्तों के दौड़ाने से वे अक्सर गिरकर चोटिल हो रही हैं।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मैत्रेयी गर्ल्स हॉस्टल में रह रहीं करीब 400 छात्राएं आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक से परेशान हैं। पूरे दिन कुत्ते और बंदर हॉस्टल परिसर में उत्पात मचाते हैं। कभी कुत्ते दौड़ाते हैं तो कभी बंदर, इसके चलते कई छात्राएं गिरकर चोटिल हो चुकी हैं। बृहस्पतिवार को इसे लेकर छात्राओं ने कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल से शिकायत की। अगले दिन यानी शुक्रवार को एक छात्रा ने सुरक्षा प्रभारी सुधांशु शर्मा से शिकायत की। सुधांशु ने बताया कि छात्राओं की शिकायत पर कुलपति ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मथुरा की फर्म से संपर्क कर विश्वविद्यालय से बंदर पकड़वाकर जंगल में छुड़वाए जाएंगे। कुत्ते पकड़ने के लिए नगर निगम से बात की जाएगी। इससे पहले गर्ल्स हॉस्टल की वार्डेन प्रोफेसर संतोष अरोरा भी इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन को कई पत्र लिख चुकी हैं लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें