फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड- जिन छात्रों की फीस अटकी है... वो आज से सही कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फीस का इंतजार कर रहे बीएड कॉलेजों के खाते में विश्वविद्यालय ने फीस पहुंचाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार से इस काम में और ज्यादा तेजी लाई जाएगी। वहीं, अकाउंट की गड़बड़ी के चलते जिन छात्र-छात्राओं की फीस अटकी हुई थी, वे भी बृहस्पतिवार से अपनी डिटेल सही कर सकेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश भर के करीब ढाई हजार बीएड कॉलेजों में इस बार छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिए हैं, लेकिन इनकी फीस अब तक विश्वविद्यालय के खाते में ही जमा है। कई बार विश्वविद्यालय में संपर्क के बाद कॉलेजों के खाते में फीस भेजने की प्रक्रिया अब शुरू हुई है। अब तक सिर्फ सवा सौ कॉलेजों को ही फीस दी गई है। हालांकि बृहस्पतिवार से इस कार्य में तेजी आ जाएगी और छह टीमें डाटा मिलान कर फीस ट्रांसफर कराने का काम करेंगी। वहीं, तीन हजार ऐसे छात्र-छात्राएं हैं, तकनीकी गड़बड़ी के चलते जिनकी फीस दो बार जमा हो गई है। मगर अकाउंट डिटेल में गड़बड़ी होने के चलते इनकी फीस वापस नहीं हो पा रही है। इन छात्र-छात्राओं के लिए बृहस्पतिवार को वेबसाइट खोल दी जाएगी और वे लॉगिन करके अपनी अकाउंट डिटेल दुरुस्त कर सकेंगे। इसके लिए छात्र-छात्राओं को चार-पांच दिन का मौका दिया जाएगा। बीएड प्रवेश प्रक्रिया के राज्य समन्वयक बीआर कुकरेती ने बताया कि कॉलेजों के खाते में फीस भेजनी शुरू कर दी गई है। फीस वापसी के लिए जिन छात्रों की अकाउंट डिटेल गलत है, वे बृहस्पतिवार शाम के बाद उसे दुरुस्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें