फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग का रजिस्ट्रेशन तक नहीं.. वादा विदेश भेजने का

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पढ़ाई के लिए विदेश भेजने का सपना दिखाकर छात्रों से मोटी फीस वसूल कर रहे शहर के नामचीन कोचिंग संस्थानों पर छापे पड़े तो सारी असलियत खुलकर सामने आ गई। बगैर रजिस्ट्रेशन के चल रहे कई संस्थान न विद्यार्थियों से वसूल की जाने वाली फीस का रिकॉर्ड दिखा पाए न उनमें पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम मिले। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से पांच संस्थानों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की टीम ने शनिवार को राजेंद्रनगर क्षेत्र के संस्थानों पर छापेमारी की। टीम सबसे पहले रामजानकी मंदिर के पास एक्सट्रीम जूनियर विंग पहुंची जहां रजिस्ट्रेशन तो सौ छात्रों का था लेकिन पढ़ाई कर रहे थे 125 छात्र। कोचिंग में उपस्थिति रजिस्टर, शिक्षकों को भुगतान का रिकॉर्ड और किसी का आईकार्ड भी नहीं मिला। आग बुझाने के इंतजाम भी नहीं थे। पास ही अरिहंत कोचिंग संचालक का भी रजिस्ट्रेशन नहीं था। 40 छात्रों का रजिस्ट्रेशन बताया लेकिन मौके पर 80 मिले। कर्मचारियों का रिकॉर्ड नहीं था और आग बुझाने के इंतजाम भी नहीं थे। आईटीसी कंप्यूटर में रजिस्ट्रेशन, छात्रों की उपस्थिति का रिकार्ड, शिक्षकों का वेतन समेत कोई रिकार्ड नहीं मिला। अग्निशमन के इंतजाम यहां भी नहीं थे। राजेंद्रनगर चौराहे पर ज्ञान गुरु कोचिंग में छापा मारा तो बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए अप्रैल 2018 में आवेदन किया था, अब तक मिला नहीं है। यहां शिक्षकों का रिकार्ड दुरुस्त नहीं था और अग्निशमन के इंतजाम भी नहीं थे। इन चारों कोचिंग संस्थानों को टीम ने नोटिस जारी किया है।

रजिस्ट्रेशन मांगने पर भिड़ गईं मैडम
टीम जनकपुरी में विंसर कोचिंग पर पहुंची। यहां पढ़ाई के लिए विदेश भेजने की तैयारी जैसे तमाम पोस्टर लगे थे। टीम के मुताबिक, जब वे लोग पहुंचे तो वहां एक मैडम पढ़ाते हुए मिलीं और उनके पहुंचने पर ही भड़क गईं। मौके पर रजिस्ट्रेशन भी मौजूद नहीं था और कोचिंग के डायरेक्टर भी नहीं थे। टीम ने नोटिस देने की बात कही तो मैडम ने इनकार कर दिया। अब नोटिस डाक से भेजा जाएगा। कार्रवाई करने वाली टीम में डॉ. नरेंद्र कुमार बत्रा, डॉ. सुनीत साहनी, हसीब खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

एक्सट्रीम जूनियर विंग, अरिहंत कोचिंग, आईटीसी कंप्यूटर, ज्ञान गुरु और विंसर कोचिंग में छापा मारा गया था। सभी जगह अग्निशमन उपकरण न होने समेत तमाम खामियां मिली हैं। सभी को नोटिस जारी किया गया है। - डॉ. नरेंद्र कुमार बत्रा, निरीक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें