बरेली। सीएसए पब्लिक स्कूल में चल रहे हिंदी पखवाड़ा का बुधवार को समापन हो गया। बच्चों को हिंदी के प्रयोग की जरूरत और उसका महत्व बताया गया। साथ ही कविता, कहानी और हिंदी गीत प्रस्तुत किए गए। इस दौरान ‘हिंदी सभी जातियों को जोड़ती है’ विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में शुमाली प्रथम स्थान पर रहीं। इस दौरान प्रिंसिपल डॉ. अर्चना जौहरी और शालिनी गोयल मौजूद रहीं।
संकुल प्रतियोगिताएं शुरू
बरेली। कुंवर ब्रजमोहन लाल सरस्वती शिशु मंदिर नेकपुर में बुधवार को संकुल स्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। मां शारदे की वंदना से प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। इसमें ज्यादातर संकुल प्रतियोगिता में नेकपुर विद्यालय प्रथम स्थान पर रहा। साहित्यिक प्रश्नमंच में गांधी नगर प्रथम स्थान पर रहा। पुरस्कार वितरण विकास गुप्ता ने किया। इस दौरान सहव्यवस्थापक डॉ. राजीव सक्सेना, मुख्य अतिथि शिव शरण मिश्रा, ओम प्रकाश शर्मा, आरपी सिंह गंगवार व अन्य मौजूद रहे।