फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति-धर्म और देश का शृंगार है गंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंच के सामने निर्मल गंगा की थीम पर 40 गुणा 24 फुट की रंगोली बनाई गई। इस रंगोली को बनाने की जिम्मेदारी साहू राम महिला महाविद्यालय में कला विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. गीता अग्रवाल को सौंपी गई थी। उनके साथ विश्वविद्यालय की एनएसएस टीम ने भी सहयोग किया। इस रंगोली को बनाने में 20 शिक्षक और छात्र-छात्राओं की टीम लगी और करीब दो क्विंटल रंग प्रयोग किया गया। इसमें शिव का चित्र बनाकर लिखा गया था, जाति, धर्म और देश का शृंगार है गंगा।
विज्ञापन

पूर्व मेयर ने पटेल समाज के साथ की मुलाकात
पूर्व मेयर सुभाष पटेल ने कुर्मी समाज के लोगों के साथ राज्यपाल से मुलाकात की। इसमें उन्हें 31 अक्टूबर को पटेल जयंती और फुलहरा दूज पर सामूहिक विवाह समारोह में आने के लिए आमंत्रित किया गया। साथ ही कुर्मी समाज के लोगों ने कुलदेवी उमिया माता का मंदिर बरेली में स्थापित करने की बात कही। इस पर राज्यपाल ने कहा कि अगर कोई कानूनी अड़चन नहीं है तो स्थापना कर सकते हैं। इस दौरान प्रशांत पटेल, श्यामलाल कनौजिया, रोशनलाल गंगवार, सीएल गंगवार, केपी सेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें