फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएड में दूसरे चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एमएड और एलएलएम की खाली सीटें भरने को लेकर रुहेलखंड विश्वविद्यालय फिर कवायद शुरू की है। इसके लिए एमएड में काउंसलिंग का एक बार और मौका मिलेगा। शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। वहीं, एलएलएम में कॉलेजों को सीधे एडमिशन लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध करीब 20 कॉलेजों में एमएड पाठ्यक्रम संचालित किया जाता है। इस कोर्स में सिर्फ 900 सीटें हैं लेकिन पिछले दिनों हुई काउंसलिंग में यह सीटें भी नहीं भर सकीं और 382 सीटें खाली रह गईं। इन सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार को दोबारा काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत 27 अगस्त को ओपन रैंक के 1-1250 तक छूटे हुए और 1251-1800 रैंक तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। दूसरे दिन 28 अगस्त को 1801-2350 रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। यह काउंसलिंग विश्वविद्यालय स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के टेबल टेनिस हॉल में सुबह 9:30 बजे से होगी। वहीं, एलएलबी की खाली सीटों पर एडमिशन के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने कैंपस और कॉलेजों में अब सीधे एडमिशन का मौका दिया है। कॉलेजों को प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के आवेदन लेकर मेरिट के आधार पर 29 अगस्त तक एडमिशन करने के निर्देश दिए गए हैं। कॉलेजों को 31 अगस्त तक इसकी सूचना मेल पर और पांच सितंबर तक विश्वविद्यालय को उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें