फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएड की काउंसलिंग पूरी, खाली रह गईं 382 सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में चल रही एमएड की काउंसलिंग मंगलवार को पूरी हो गई, लेकिन 382 सीटें अब भी खाली रह गई हैं। माना जा रहा है कि इन्हें भरने के विश्वविद्यालय एक बार फिर काउंसलिंग कर सकता है।
विज्ञापन

एमएड पाठ्यक्रम संचालित करने वाले रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध करीब 20 कॉलेजों में 900 सीटों के लिए रविवार को काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की गई थी। स्पोर्ट्स स्टेडियम के टेबल टेनिस हॉल में तीन दिन चली काउंसलिंग में कुल 518 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन के लिए प्रक्रिया पूरी कराई। मंगलवार को अंतिम दिन 173 छात्र-छात्राओं ने काउंसलिंग कराई। इसके बावजूद एमएड में 382 सीटें खाली रह गई हैं। सूत्रों का कहना है कि इन सीटों पर एडमिशन के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय काउंसलिंग का एक और मौका दे सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें