बरेली। शादी तय होने के बाद एक युवक के ससुरालियों ने धोखे से उसकी शादी लड़की की बड़ी बहन से करा दी। फिर भी किसी तरह युवक ने शादी निभाई को कुछ वक्त बाद ही पत्नी मायके जाने का बहाने कर घर से सारा कीमती सामान ले भागी। कई दिनों तक संपर्क होने पर युवक ससुराल पहुंचा तो पता लगा की पत्नी ने किसी और से शादी कर ली है। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो आरोपी ने मंगलवार को एसएसपी को शिकायत पत्र सौंपा।
बदायूं में उसैत क्षेत्र के गांव सरेली निवासी राजेंद्र की शादी भोजीपुरा निवासी एक युवती के साथ यह हुई थी। लेकिन ससुरालियों ने धोखाधड़ी कर उनकी शादी युवती की बड़ी बहन से करा दी थी। इसके बावजूद वह रिश्ता निभाता रहा। पत्नी के मायके वाले उसे उनके खिलाफ भड़काते थे। पत्नी का गर्भपात भी करा चुके हैं। उनके मुताबिक 15 अप्रैल को पत्नी के मायके वाले आए और रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के नाम पर उसे साथ ले गए। पत्नी साथ में घर में रखा सारा जेवर और करीब 20 हजार रुपये नकदी भी ले गई। आरोप है कि इसके बाद वह कभी नहीं लौटी। बताया कि संपर्क न होने पर वह ससुराल पहुंचे तो उनसे मारपीट की गई। छानबीन में पता लगा कि पत्नी ने अब दूसरी शादी कर ली है। मोहल्ले वालों ने बताया कि यह परिवार ऐसे ही लोगों को लूटता है।