बरेली। इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ाने की आस लिए बैठे एकल स्कूलों के शिक्षकों को बीएसए ने करारा झटका दिया है। सोमवार को बीएसए ने उन शिक्षकों कार्यमुक्त न करने के आदेश जारी किए हैं, जहां एक ही शिक्षक है। वहीं, दो शिक्षक वाले स्कूलों से एक को कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं। इन शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण करने का 31 जुलाई तक समय दिया है।
इंग्लिश मीडियम में तब्दील हुए परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के लिए पिछले दिनों हुए आवेदन में पास शिक्षकों की तैनाती प्रक्रिया शुरू हुई है। इन स्कूलों की चयन प्रक्रिया के बाद भी शिक्षकों की तैनाती में एकल और बंद विद्यालयों का पेच फंसा दिया गया है। इस पर बीएसए ने एकल स्कूलों को बंद होने से बचाने के लिए शिक्षक संगठन की एक मांग मान ली है। वहीं, दूसरी मांग को अनसुना कर नए सिरे से आदेश जारी कर दिया है। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के हरीश बाबू शर्मा के मुताबिक नगर क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम स्कूलों में नई तैनाती से शिक्षकों का संतुलन बिगड़ रहा है।