फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दौर के अभ्यर्थियों के एडमिशन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण के बाद दूसरा मौका मिलने पर कॉलेजों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिशन सोमवार से शुरू किए जाएंगे। बरेली कॉलेज ने स्नातक-परास्नातक में सोमवार को होने वाले दाखिले की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। लेकिन सीटें भरने के चलते बीए, बीएसी बायो और बी कॉम प्रथम वर्ष में ओपन कैटेगरी के लिए किसी को एडमिशन का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

स्नातक प्रथम वर्ष में सोमवार को बीएससी मैथ्स में ओपन कैटेगरी के 73.42-71.34, सामान्य महिला के सभी, ओबीसी के 64.13-61.12, ओबीसी महिला के सभी और एससी के सभी अभ्यर्थियों के भी एडमिशन होंगे। बीएससी बायोलॉजी में ओपन कैटेगरी की सारी सीटें भर चुकी हैं। सामान्य महिला में 64.21-62.58, ओबीसी में 66.67-66.10, ओबीसी महिला के 66.09-65.69, एससी के 59.55-54.24 और एससी वर्ग की सभी महिला अभ्यर्थियों के दाखिले होंगे। बीकॉम प्रथम वर्ष में ओपन कैटेगरी की सीटें फुल हैं। ओबीसी के 58.50-55.87 मेरिट के अभ्यर्थियों को सोमवार को बुलाया गया है। बीए में सामान्य महिला के 60.53-59.83, ओबीसी में 63.34-62.78, ओबीसी महिला के 62.57-61.67, एससी के 55.12-54.35 और एससी महिला वर्ग में 51.28-47.69 मेरिट वालों के एडमिशन होंगे।
परास्नातक के लिए सोमवार को एमकॉम में मेरिट इंडेक्स 85.00-63.95 के 1-84 रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। एमए भूगोल में ओपन कैटेगरी के 149.61-149.46, सामान्य महिला वर्ग और दिव्यांग के सभी, ओबीसी के 117.23-106.30, ओबीसी महिला के 106.19-105.45 और एससी-एसटी के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। एमए अंग्रेजी में मेरिट 133.42-115.46 के 1-48 रैंक तक, एमए उर्दू में ओपन कैटेगरी के 152.00-122.58 मेरिट, सामान्य महिला के 122.58-111.58, दिव्यांग के सभी, ओबीसी के 122.42-118.00, ओबीसी महिला के 117.92-117.00 और एससी-एसटी के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें