फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएड काउंसलिंग
विज्ञापन

कॉलेज आवंटन पत्र डाउनलोड करने का एक और मौका
- पूल काउंसलिंग के छूटे अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय ने दिया एक और अवसर
- निजी कॉलेजों में पहले दिन छह हजार छात्र-छात्राओं ने लिया डायरेक्ट एडमिशन
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। पूल काउंसलिंग में कॉलेज आवंटन पत्र डाउनलोड करने से छूटे अभ्यर्थियों को रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एक और मौका दिया है। अभ्यर्थी रविवार रात तक कॉलेज आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, शुक्रवार को पहले दिन छह हजार अभ्यर्थियों ने निजी कॉलेजों में डायरेक्ट एडमिशन लिया है।
बीएड की पूल काउंसलिंग में तमाम अभ्यर्थी वेबसाइट की गड़बड़ी या किसी अन्य कारण से कॉलेज आवंटन पत्र डाउनलोड करने से चूक गए हैं। यह अभ्यर्थी शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद से रविवार रात 12 बजे तक रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट से अपना कॉलेज आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकेेंगे। वहीं, पहली और दूसरी काउंसलिंग के एक हजार अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को अपनी बकाया फीस जमा करके कॉलेज आवंटन पत्र डाउनलोड किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार से निजी कॉलेजों में बीएड के लिए डायरेक्ट एडमिशन भी शुरू हो गए हैं। बीएड प्रवेश परीक्षा के राज्य समन्वयक प्रो. बीआर कुकरेती ने बताया कि पहले दिन छह हजार अभ्यर्थियों ने एडमिशन कराया है। यह प्रक्रिया 14 जुलाई रविवार तक चलेगी। बता दें कि ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बीएड में करीब 31 हजार सीटें खाली बची हैं। इन्हें भरने के लिए शुक्रवार को निजी कॉलेजों को सीधे एडमिशन लेने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें