फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड - स्ववित्तपोषित कॉलेज 31 हजार खाली सीटों पर खुद लेंगे एडमिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीएड की काउंसलिंग के बाद खाली बची 31 हजार सीटों पर निजी कॉलेज अब स्वयं एडमिशन ले सकेंगे। इसके लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं, पूल काउंसलिंग में शामिल हुए 47,500 अभ्यर्थियों ने सोमवार तक कॉलेज आवंटनपत्र डाउनलोड किए हैं। बाकी अभ्यर्थी नौ जुलाई तक कॉलेज आवंटनपत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन

बीएड की राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा के बाद तीन चरणों की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। इसके बाद 31 हजार सीटें खाली बची हैं। इन पर एडमिशन को लेकर सोमवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने आदेश जारी कर दिए हैं। 12, 13 और 14 जुलाई को स्ववित्तपोषित कॉलेज इन सीटों पर प्रवेश परीक्षा में रैंक पाने वाले अभ्यर्थियों के सीधे एडमिशन ले सकेंगे। मगर इसके लिए भी कुछ शर्तें लगाई गई हैं। सीधे प्रवेश उन्हीं अभ्यर्थियों का हो सकेगा, जिन्होंने को रैंक प्राप्त की है और काउंसलिंग के किसी भी राउंड में हिस्सा नहीं लिया है। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में हिस्सा लिया लेकिन कॉलेज नहीं मिल सका या फिर कॉलेज मिला लेकिन किसी कारण से फीस नहीं जमा कर पाने वाले अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा।

कॉलेज बदलने का नहीं मिलेगा मौका
फीस जमा करने के बाद या शून्य फीस पर एडमिशन पाने वाले अभ्यर्थियों को कॉलेज बदलने का कोई मौका नहीं मिलेगा। राज्य समन्वयक प्रो. बीआर कुकरेती ने बताया कि इन अभ्यर्थियों को पूर्व में आवंटित कॉलेज में ही एडमिशन लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें