फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन कैटेगरी से भरेंगी बीकॉम में एससी-एसटी की सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष में खाली रह जाने के कारण एससी-एसटी की सीटों को ओपन कैटेगरी में तब्दील कर दिया गया है। मंगलवार को इन सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। इसके लिए बरेली कॉलेज ने कटऑफ जारी कर दिया है।
विज्ञापन

एससी-एसटी से ओपन कैटेगरी में तब्दील हुई बीकॉम की सीटों पर बरेली कॉलेज में मंगलवार को एडमिशन होंगे। इसके बाद बुधवार 10 जुलाई को ओबीसी छात्राओं के एडमिशन होंगे। 11 जुलाई को ओबीसी महिला, दिव्यांग, डिफेंस, फ्रीडम फाइटर और एससी की सभी छात्राओं के एडमिशन होंगे। वहीं, पहली वेटिंग लिस्ट जारी होने के बाद बरेली कॉलेज में सोमवार को बीए में 69, बीएससी मैथ्स में 49 और बीएससी बायो में 35 एडमिशन हुए हैं।

गर्ल्स कॉलेज में सीटें भरना मुश्किल
शहर में महिला महाविद्यालयों में एडमिशन की रफ्तार नहीं बढ़ रही है। साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में बीए में अब तक 207 एडमिशन हुए हैं। इसके अलावा बीकॉम ऑनर्स में सात, एमए ड्राइंग में पांच, एमए अंग्रेजी में एक और बीएससी होमसाइंस में सिर्फ आठ एडमिशन हुए हैं। वहीं, भूड़ डिग्री कॉलेज में बीए में अब तक 26, बीएससी में 26 और एमए 80 एडमिशन हुए हैं।
विज्ञापन


केमिस्ट्री में 400 में भरी 226 सीटें
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सोमवार से एमएससी में केमिस्ट्री/एप्लाइड केमिस्ट्री के एडमिशन शुरू हुए हैं। केमिस्ट्री में रुहेलखंड विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में 2192 सीटें हैं। काउंसलिंग के पहले दिन 400 अभ्यर्थियों को एडमिशन के लिए बुलाया गया था। इनमें से सिर्फ 226 ने ही कॉलेज लॉक कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें