मीरगंज। धनेटा-शीशगढ़ रोड पर एक ईको कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। अस्पताल ले जाने से पूर्व ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ईको कार चालक मौके से भाग गया।
मंगलवार की शाम 6.30 बजे बबलू (40) निवासी बल्लिया थाना फतेहगंज पश्चिमी अपनी बाइक से मिर्जापुर की ओर से धनेटा की तरफ जा रहे थे। धनेटा की तरफ से एक ईको कार शीशगढ़ की ओर जा रही थी। तभी धनेटा-शीशगढ़ रोड स्थित फिरोजपुर के पास ईको कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। बबलू के परिवार में पत्नी, दो बेटे, एक बेटी है।
इधर, शाही थानाध्यक्ष अमित कुमार बालियान ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया गया है। फिलहाल, मामले में तहरीर नहीं मिली है। संवाद