फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ईको कार चालक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बे की श्मशान भूमि में बने काली माता के मंदिर के सामने शनिवार को ईको कार चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला चाणक्यपुरी निवासी 41 वर्षीय मुनीष कुमार ईको कार चालक थे। मुनीष कुमार नवाबगंज से बरेली ईको कार चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। शनिवार की सुबह कस्बे की श्मशान भूमि पर उनका शव मिला। सूचना मिलते ही कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव व चौकी इंचार्ज विवेक पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शव की स्थानीय लोगों से पहचान कराई तो उनकी पहचान मुनीष कुमार के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी ममता देवी परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गई। मृतक की पत्नी ममता देवी ने बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे उनके मोबाइल पर फोन आया। वह गाड़ी ले जाने को कहकर निकल गए। शाम को छह बजे उन्हें फोन किया तो किसी युवक ने उठाया। उन्होंने बताया कि उनका मोबाइल मेरे ई-रिक्शा में छूट गया। उन्हें मैं श्मशान भूमि के पास छोड़ कर आया हूं। उसके बाद से मोबाइल फोन बंद हो गया। घटना के बाद मृतक की पत्नी ममता देवी, बेटा शिवम, गोलू, मां शांति देवी, भाई विजय कुमार का रो-रोकर हाल बेहाल है। संवाद
विज्ञापन


शव के पास मिले अभिलेख
पुलिस को जांच-पड़ताल में शव के पास में शराब का पौव्वा, नमकीन की थैली, गिलास, आधार कार्ड, पैनकार्ड, डायरी और चालक का लाइसेंस पड़ा मिला है। मृतक के सीने पर एक पैर का निशान दिख रहा है। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है।
-
श्मशान भूमि में एक ग्रामीण का शव बरामद हुआ है। मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। पोस्टमाॅर्टम की रिपोर्ट के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अभी तक पुलिस को मृतक के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। -अरुण कुमार श्रीवास्तव, कोतवाल नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें