फरीदपुर। कस्बे में गंदगी देख नाराज हुए अधिशासी अधिकारी ने शनिवार को आठ सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन काट दिया है। साथ ही तीन सफाई नायकों को स्पष्टीकरण जारी किया है।
फरीदपुर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार ने शनिवार दोपहर खाद्य एवं सफाई निरीक्षक सुरजीत सिंह के साथ कस्बे की साफ सफाई का निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने मोहल्ला ऊंचा, परा साईं बाबा मंदिर वाली गली व परा जाटवान में गंदगी देख नाराजगी जताई। इन मोहल्लों में तैनात आठ सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इस पर खाद्य एवं सफाई निरीक्षक ने आठों सफाई कर्मियों का वेतन काट दिया। वहीं, कस्बे में मेन रोड पर कुंवर प्लाजा के पास व मोहल्ला मिर्धान में गंदगी थी। इस पर उन्होंने तीन सफाई नायकों से स्पष्टीकरण लेकर उनपर कार्रवाई के निर्देश दिए।
ईओ और सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सुरजीत सिंह चौहान ने बताया कि कस्बे की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। कमी मिलने पर कार्रवाई की जा रही है। संवाद