फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसी में तय होगा कितनों को  मिलेगी पीएचडी की उपाधि

Sat, 12 Nov 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
as
विज्ञापन
19 नवंबर को होने वाले एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कितनों को पीएचडी की उपाधि से नवाजा जाएगा इसका फैसला कार्य परिषद (ईसी) की बैठक में होगा। बैठक पंद्रह नवंबर को प्रस्तावित की गई है। कार्य परिषद में मुहर लगने के बाद इसकी सूची राजभवन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस बार 80 टॉपर्स को सोने से तमगे से नवाजा जाएगा। वहीं पीएचडी उपाधि की सूची पर अभी मुहर नहीं लगी है। उम्मीद है करीब दो सौ शोधार्थियों को इस बार पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी। हालांकि इसका फैसला कार्य परिषद में होगा कि कितनी पीएचडी उपाधि इस बार दीक्षांत में प्रदान की जाएगी। कुलसचिव साहब लाल मौर्या ने बताया कि कार्य परिषद की बैठक पंद्रह को प्रस्तावित की गई है। इसी में पीएचडी उपाधि की सूची स्वीकृत की जाएगी और यह सूची राजभवन को भेजी जाएगी।

विवि परिसर का किया निरीक्षण 
दीक्षांत समारोह में अब एक सप्ताह की बचा है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए कुलसचिव साहब लाल मौर्या और चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर बीआर कुकरेती ने विवि परिसर का निरीक्षण किया। साफ सफाई, हॉल का निरीक्षण किया। साफ सफाई का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें