फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में प्रीति रहीं प्रथम

Sat, 12 Nov 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
The poster contest was love at first - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
कन्या महाविद्यालय भूड़ में मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्मदिन राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान महाविद्यालय के चित्ररंजन कला विभाग में ‘शिक्षा द्वारा महिला स्वावलंबन’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई, जिसमें 12 छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपनी भावनाएं चित्रों के जरिए जाहिर कीं। प्रतियोगिता में प्रीति प्रथम, आरती गुप्ता द्वितीय और संगीता कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। गुंजन सिंह को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. सुनीता जोशी, डॉ. मुक्तामणि मिश्रा रहीं। आयोजन में डॉ. अनुराधा आर्य, डॉ. सीमा मेहरा, डॉ. मुन्नी रानी अग्निहोत्री, डॉ. अर्चना सक्सेना, डॉ. मीरु दुसेजा आदि का सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें