फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉल में गोलगप्पे की अर्क और पिज्जा की सॉस में केमिकल

Thu, 15 Mar 2018 11:39 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
adulteration
विज्ञापन

मिठाई, चाट, पिज्जा, नमकीन, ब्रांडेड आटा हो या फिर हल्दी, मिर्च पाउडर सभी में बड़े पैमाने पर मिलावट हो रही है। दवा कारोबारी भी पीछे नहीं हैं। वे अवैध रूप से नशे की दवाएं बेच रहे हैं। छापामारी में दो दुकानों पर एक्सपायरी और सैंपल की दवाएं बिकती मिलीं। दुकानदार खरीद फरोख्त के कागजात और बिल नहीं दिखा पाए। प्रशासन ने दोनों दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इसके साथ ही नमूने परीक्षण को लैब में भेजे जाएंगे।

विज्ञापन

मॉल में खानपान सामान्य बाजार से महंगा है फिर भी असुरक्षित है। अनजान उपभोक्ता मॉल में बिक रहे गोलगप्पा अर्क के साथ केमिकल खा रहे हैं। पिछले दिनों एफएसडीए टीम ने गोलगप्पा पानी का नमूना भरा। लैब में परीक्षण कराया गया तो इसमें सिंथेटिक कलर ट्रेटाजाइन की पुष्टि हुई। इसके बावजूद धड़ल्ले से फीनिक्स मॉल में इसकी बिक्री हो रही थी। व्यापारी नेता नवीन अग्रवाल ने इसकी शिकायत डीएम से की। कहा, छोटे दुकानदारों की चेकिंग हो रही, लेकिन बड़े प्रतिष्ठानों और मॉल से नमूने नहीं भरे जा रहे हैं। इस पर डीएम ने गुरुवार को टीम रवाना की। टीएम को मॉल स्थित कैफे कॉंटीनेंटल में सिंथेटिक केमिकल मिला गोलगप्पा अर्क बिकता मिला। सिटी मजिस्ट्रेट ने तुरंत बिक्री बंद करा दी और सामग्री सीज कर दी। अर्क का नमूना पहले ही फेल हो चुका है। इस पर कार्रवाई अलग से हो रही है।
इसके बाद छापा टीम डोमिनोज पिज्जा प्रतिष्ठान पहुंची। टीम ने पिज्जा किचन में इस्तेमाल हो रही चटनी, सॉस और पेरीपेरी के नमूने लिए। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि पिज्जा में इस्तेमाल हो रहे इन सहायक पदार्थों में केमिकल रंग पाए गए हैं। लैब की रिपोर्ट आने के बाद सख्त कार्रवाई होगी। इससे पहले थोक दवा कारोबार में हो रही गड़बड़ियों की शिकायतें मिलने पर गुरुवार दोपहर अचानक सिटी मजिट्रेट यूपी सिंह छापा टीम लेकर शास्त्री बाजार पहुंचे। साप्ताहिक अवकाश होने से ज्यादातर दुकानें नहीं खुली थीं। सिंह ने टीम से एसी औषधि गुलशन सेतिया आदि के साथ चावला ब्रदर्स प्रतिष्ठान में चेकिंग कराई। एंटीबायोटिक दवा बायोडोक्सी का सैंपल लिया। एचएस ट्रेडर्स और एसएच फार्मा पहुंची टीम ने एल्पाजोलान नाम से एक्सपायरी औषधि कब्जे में ली, साथ ही बड़ी तादाद में फ्री दिए जाने वाले सैंपल भी बरामद कर लिए। टीम ने इसके अलावा सेट्रिमाइड नहाने का साबुन और एमोक्सिसिलिन एंटीबायोटिक कैप्सूल के नमूने लिए। 
विज्ञापन

 बताया जाता है कि एंटीबायोटिक एमोक्सिसिलिन दवा का ग्रामीण क्षेत्रोें में ज्यादा खपत होती है। इसका इस्तेमाल कुशल चिकित्सक के निर्देशन में ही किया जाता है। एचएस ट्रेडर्स और एचएस फार्मा से दवाओं के  बिल और स्टाक रजिस्टर आदि अभिलेख तलब किए, लेकिन दुकानदार उपलब्ध नहीं कर पाए, इस पर इन दोनों का लाइसेंस निलंबित कर दिया। अवकाश दिन दवा बाजार में छापामारी से कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा और फोन पर एक दूसरे से जानकारी लेते रहे। क्योंकि विस्तृत छापा के लिए जल्द कार्यक्रम बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें