फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से ई-रिक्शा पलटा, सात स्कूली बच्चे घायल

विज्ञापन
घायल रोबिन। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। गांव नयागांव के पास मंगलवार सुबह मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। हादसे में सात स्कूली बच्चे घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कूरेबंडा के कई बच्चे गांव गुलड़िया स्थित श्री रामनाथ विद्यापीठ में पढ़ते हैं। रोजाना की तरह अंकित का छह वर्षीय बेटा ऋषभ, ऊधमपाल की सात वर्षीय बेटी शिवांशी, देवेंद्र राजपूत का पांच वर्षीय बेटा रोबिन, प्रदीप का छह वर्षीय बेटा सूर्यांश व विमल की सात वर्षीय बेटी नव्या समेत सात बच्चे ई-रिक्शा से स्कूल जा रहे थे।
सुबह करीब नौ बजे जैसे ही ई-रिक्शा नयागांव स्थित नहर वाली पुलिया के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर लगने से पलट गया। इससे हड़कंप मच गया। हादसे को देख लोग दौड़ पड़े। घायल बच्चों के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

कूरेबंडा गांव के राजीव व देवेंद्र ने बताया कि चालक ने बाईं तरफ काटा था जिससे ट्रैक्टर निकल गया, लेकिन ट्राॅली की साइड ई-रिक्शा में लग गई। इससे वह पलट गया। ट्रैक्टर की रफ्तार तेज थी। हादसे में रोबिन, सूर्यांश वर्मा व नव्या को अधिक चोट आई है। ग्रामीणों के अनुसार खेतों से खनन कर मिट्टी लाने वाले ट्रैक्टर चालक काफी गति से चलाते हैं।
प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि पुलिस को मौके पर भेजा गया था। चालक का पता लगाया जा रहा है। हादसे को लेकर परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।

घायल रोबिन। संवाद

घायल रोबिन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें