फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किशोर ने चाइल्ड केयर दफ्तर में की आत्महत्या की कोशिश, बिजली के तार से लगाया फंदा

Tue, 10 Feb 2026 06:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में सैन्यकर्मी के 14 वर्षीय बेटे ने मंगलवार को आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसने चाइल्ड केयर दफ्तर के कमरे में खुद को बंद कर लिया और बिजली के तार से फंदा बना लिया। यह देख कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के पटेल चौक स्थित सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर में बने चाइल्ड केयर दफ्तर में 14 साल के किशोर ने मंगलवार को तार से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर किशोर को फंदे से उतारा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर बच्चे के पिता हरुनगला निवासी विजेंद्र सिंह और परिवार के लोग आ गए। 
विज्ञापन


विजेंद्र ने बताया कि वह सेना में तैनात हैं। बताया कि उनका 14 वर्षीय बेटा रविवार शाम से नहीं मिल रहा था। बेटा न मिला तो शिकायत थाने में दर्ज कराई। मंगलवार दोपहर पुलिस ने उन्हें बेटे के चाइल्ड केयर में होने की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पढ़ाई के लिए डांटने से आहत होकर बच्चे ने घर छोड़ा था। इसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें